एंटी-रोमियो अभियान लड़कियों की सुरक्षा के लिए महत्वपूर्ण, 15 लाख मनचलों की हुई काउंसिलिंग: ADG

अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक प्रवीण कुमार का कहना है कि एंटी रोमियो महिलाओं और उनकी सुरक्षा के लिए एक महत्वपूर्ण अभियान है।

author-image
Sonam Kanojia
एडिट
New Update
एंटी-रोमियो अभियान लड़कियों की सुरक्षा के लिए महत्वपूर्ण, 15 लाख मनचलों की हुई काउंसिलिंग: ADG

फाइल फोटो

योगी आदित्यनाथ ने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री बनते ही कई बड़े फैसले लिए, जिनमें से एक था 'एंटी रोमियो स्क्वायड'।

Advertisment

अभियान को लेकर भले ही लोगों के विचारों में विरोधाभास हो लेकिन पुलिस का कहना है कि लड़कियों और महिलाओं की सुरक्षा के लिहाज से 'एंटी रोमियो स्क्वायड' एक महत्वपूर्ण अभियान साबित हुआ है।

शनिवार को मीडिया से बात करते हुए अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक प्रवीण कुमार ने कहा कि एंटी रोमियो अभियान महिलाओं और उनकी सुरक्षा के लिए एक महत्वपूर्ण अभियान है।

प्रवीण कुमार ने कहा, 'यह पाया गया है कि कम से कम 15 लाख लोग काउंसिलिंग से गुजरे और 4000 से ज्यादा लोगों के खिलाफ मामले दर्ज किए गए। अब हमें इस अभियान को ग्रामीण इलाकों तक पहुंचाना है।'

ये भी पढ़ें: झारखंड: मिशनरीज ऑफ चैरिटी की नन ने बेचे 2 बच्चे, कैमरे पर कबूला जुर्म

गौरतलब है कि यूपी में लड़कियों और महिलाओं के साथ हो रही छेड़छाड़ की घटनाओं को देखते हुए सीएम योगी आदित्यनाथ ने एंटी रोमियो स्क्वायड का गठन किया था।

इसके तहत जिन-जिन इलाकों से छेड़खानी की शिकायतें आती है, (जैसे- स्कूल, कॉलेज, मार्केट या इंडस्ट्रियल एरिया) वहां पुलिस की टीम सादे कपड़ों या वर्दी में गश्ती करने पहुंच जाती है। इतना ही नहीं पुलिस अगर किसी व्यक्ति को छेड़खानी करते देखती है तो उसे पकड़कर पूछताछ करती है।

ये भी पढ़ें: वैवाहिक दुष्कर्म: कोई क्यों सहे दर्द चुपचाप?

Source : News Nation Bureau

Uttar Pradesh anti romeo squad
      
Advertisment