logo-image

Chandrayaan-2: आधे इंच के बादाम पर बनाई चंद्रयान 2 की तस्वीर, इस युवा ने किया कारनामा

अमन सिंह गुलाटी ने आधे इंच बादाम के ऊपर चंद्रयान 2 की तस्वीर बनाकर चंद्रयान 2 को सफलतापूर्वक भेजे जाने पर इसरो के वैज्ञानिकों को बधाई दी.

Updated on: 08 Sep 2019, 06:33 AM

लखीमपुर खीरी:

चंद्रयान-2 के विक्रम लैंडर का इसरो के कंट्रोल रूम से संपर्क टूट गया है. लेकिन अभी भी इसरो के इस मिशन से उम्मीदें पूरी तरह खत्‍म नहीं हुई है. हो सकता है कि लैंडर से संपर्क स्थापित हो जाए. अगर भारत कामयाब होता है तो अमेरिका, रूस और चीन के बाद भारत चांद पर किसी अंतरिक्ष यान की सॉफ्ट लैंडिंग करवाने वाला चौथा देश बन जाएगा. इसरो वैज्ञानिकों को इस ऐतिहासिक काम के लिए एक युवा कलाकार ने अनोखे ही अंजाम में बधाई दी है.

यह भी पढ़ेंः Chandrayaan-2 मिशन का अभी सब कुछ खत्म नहीं, चांद के चारों ओर घूम रहा है ऑर्बिटर

वर्ल्ड रिकॉर्ड होल्डर अमन सिंह गुलाटी ने आधे इंच बादाम के ऊपर चंद्रयान 2 की तस्वीर बनाकर चंद्रयान 2 को सफलतापूर्वक भेजे जाने पर इसरो के वैज्ञानिकों को बधाई दी. बता दें कि यह युवा कलाकार मूल रूप से उत्तर प्रदेश के जिला लखीमपुर खीरी के रहने वाले हैं. अमन देश के इकलौते आलमंड आर्टिस्ट हैं. वह बादाम पर देश विदेश की विश्व प्रसिद्ध लोगों की तस्वीरें कई बार बना चुके हैं. वह चित्रकला के क्षेत्र में सात बार विश्व रिकॉर्ड और कई अंतरराष्ट्रीय पुरस्कार जीत चुके हैं.

यह भी पढ़ेंः PM Narendra Modi Address To Nation LIVE : इस वक्‍त भी हमारा ऑर्बिटर पूरी शान से चंद्रमा का चक्‍कर लगा रहा है : पीएम मोदी

गौरतलब है कि चंद्रयान-2 के आखिरी चरण में भारत के मून लैंडर विक्रम से उस समय संपर्क टूट गया, जब वह शनिवार तड़के चंद्रमा की सतह की ओर बढ़ रहा था. इससे 978 करोड़ रुपये की लागत वाले चंद्रयान-2 मिशन पर संस्पेंस बढ़ गया है. लैंडर विक्रम को रात करीब 1.38 बजे चांद की सतह पर लाने की प्रक्रिया शुरू की गई, लेकिन चांद पर नीचे की तरफ आते समय 2.1 किलोमीटर की ऊंचाई पर जमीनी स्टेशन से इसका संपर्क टूट गया. इससे जहां इसरो के वैज्ञानिकों में निराशा देखने को मिली, वहीं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इसरो के वैज्ञानिकों का हौसला बढ़ाते हुए कहा कि आपने बहुत अच्छा काम किया है. उन्होंने कहा कि जीवन में उतार-चढ़ाव आते रहते हैं और यह यात्रा जारी रहेगी.

यह वीडियो देखेंः