/newsnation/media/post_attachments/images/2016/11/15/76-akhilesh.jpg)
File Photo
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने गाजीपुर की रैली मे नरेंद्र मोदी के भाषण का जवाब देते हुए कहा जो सरकारें जनता को दुख देती है, जनता उस सरकार को हटा देती है। अखिलेश ने कड़क चाय के बयान पर तंज करते हुए कहा कि चाय कड़क नहीं कड़वी है।
Jo sarkaarein janata ko dukh deti hain, janata uss sarkaar ko hata deti hai: UP CM Akhilesh Yadav on Govt's demonetisation decision pic.twitter.com/fRtNuf1iAK
— ANI UP (@ANINewsUP) November 15, 2016
केंद्र के नोटबंदी के फैसले को जल्दबाजी में किया गया फैसला करार देते हुए अखिलेश ने कहा,' केंद्र सरकार ने बिना तैयारी के फैसला लिया है। अब सरकार की पोल खुल गई है। नोट बंदी के इस फैसले के बाद लोग परेशान हो रहे हैं। उन्होंने कहा कि आज पूरे देश में लोग खाने-पीने की चीजों को तरस गए हैं।
There should have been certain relaxation for farmers at least. Not a sensible decision, people are facing consequences now: UP CM pic.twitter.com/3jVZDrvutP
— ANI UP (@ANINewsUP) November 15, 2016
नोटबंदी पर विवादित बयान देते हुए अखिलेश ये भी बोल गये कि कालाधन मंदी के दौर से गुजर रही किसी भी अर्थव्यवस्था को बचाए रखता है। हालांकि अपने बयान के समर्थन में उन्होनें अर्थशास्त्रियों के विचारो का हवाला दिया। साथ ही ये भी कहा कि हम कालेधन के खिलाफ है।