UP इस समय भ्रष्टाचार, अपराध और बेरोजगारी का त्रिदंश शिकार : अखिलेश

समाजवादी पार्टी (सपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) सरकार पर हमला बोला और कहा कि उत्तर प्रदेश इस समय भ्रष्टाचार, अपराध और बेरोजगारी के त्रिदंश का शिकार है.

समाजवादी पार्टी (सपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) सरकार पर हमला बोला और कहा कि उत्तर प्रदेश इस समय भ्रष्टाचार, अपराध और बेरोजगारी के त्रिदंश का शिकार है.

author-image
Yogendra Mishra
New Update
सपा की मांग- 'रामपुर उपचुनाव से पहले हटाए जाएं डीएम और एसपी'

अखिलेश यादव। (फाइल फोटो)

समाजवादी पार्टी (सपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) सरकार पर हमला बोला और कहा कि उत्तर प्रदेश इस समय भ्रष्टाचार, अपराध और बेरोजगारी के त्रिदंश का शिकार है. अखिलेश ने गुरुवार को ट्वीट के माध्यम से लिखा, "उप्र इस समय भ्रष्टाचार, अपराध और बेरोजगारी के त्रिदंश का शिकार है.

Advertisment

यह भी पढ़ें- कभी जिनकी भैंस हुई थी चोरी, आज वही आजम बन गए भैंस चोर, FIR दर्ज

आजादी के बाद अर्थव्यवस्था के इस सबसे बुरे दौर में जब लोगों के हाथों में पैसा नहीं है, काम-कारोबार अपने निम्नतम स्तर पर है, ऐसे में भ्रष्टाचार और अपराध का भाजपाई संरक्षण एक बड़े जनाक्रोश को जन्म दे रहा है." इसके पहले पूर्व मुख्यमंत्री ने स्वास्थ्य व्यवस्था को लेकर प्रदेश सरकार को घेरा था.

यह भी पढ़ें- स्कूल में जातिगत भेदभाव, दलित बच्चों के साथ खाना नहीं खाते सामान्य जाति के बच्चे, घर से लाते हैं प्लेटें

उन्होंने ट्वीट के माध्यम से लिखा था कि "नीति आयोग की रिपोर्ट में स्वास्थ्य के पैमाने पर उप्र का निम्नतम आना ये दर्शाता है कि भाजपा राज में किस प्रकार स्वास्थ्य व चिकित्सा सेवाएं उपेक्षित हुई हैं. राजनीति के नाम पर एम्बुलेंस सेवाएं भी सुचारु नहीं हैं. गोरखपुर देश भर में स्वास्थ्य सेवाओं की दुर्गति की राजधानी बन गया है."

Source : आईएएनएस

uttar-pradesh-news Cm Yogi Adithyanath hindi news Akhilesh Yadav
Advertisment