पीएम मोदी की कनाडा यात्रा को लेकर भारतीय मूल के लोगों में उत्साह
Uttarakhand Road Accident: चमोली में दर्दनाक सड़क हादसा, खाई में गिरी कार, दो लोगों की मौत
विदेश मंत्री जयशंकर ने ईरान में छात्रों की सुरक्षा के लिए हरसंभव उपाय का दिया है आश्वासन : उमर अब्दुल्ला
लड़कियों में दिखा चयन पर उत्साह, बोलीं- सीएम योगी की निष्पक्ष नीति से बनीं देश की सिपाही
जम्मू-कश्मीर : उपराज्यपाल ने सांबा में स्कूल के अपग्रेडेशन, ऑडिटोरियम निर्माण का किया शिलान्यास
IND vs ENG सीरीज से पहले सरफराज खान का धमाल, पहले इंग्लैंड लायंस के खिलाफ बनाया 92 रन और अब जड़ दिया शतक
बाबा रामदेव ने बताया बांझपन समेत इन बीमारियों का इलाज, झट से मिलेगा फायदा
Mandi News: मंडी में फटा सिलिंडर, घर की दूसरी मंजिल पर स्टोर के उड़े परखचे, मची चीख-पुकार
हमें मनुवादी ताकतों के खिलाफ लड़ना है : उदित राज

'व्यापारियों की समस्याओं को लेकर सड़क से सदन तक संघर्ष करती रहेगी AAP'

आम आदमी पार्टी उत्तर प्रदेश प्रभारी एवं राज्यसभा सांसद संजय सिंह की स्वीकृति से व्यापार प्रकोष्ठ की प्रदेश अध्यक्ष डॉ. छवि यादव (Dr. Chhavi Yadav) ने संगठन विस्तार के लिए विभिन्न जिलों में जिला अध्यक्ष पदों पर नियुक्तियां की हैं.

आम आदमी पार्टी उत्तर प्रदेश प्रभारी एवं राज्यसभा सांसद संजय सिंह की स्वीकृति से व्यापार प्रकोष्ठ की प्रदेश अध्यक्ष डॉ. छवि यादव (Dr. Chhavi Yadav) ने संगठन विस्तार के लिए विभिन्न जिलों में जिला अध्यक्ष पदों पर नियुक्तियां की हैं.

author-image
Deepak Pandey
New Update
Chhavi Yadav

Dr. Chhavi Yadav( Photo Credit : फाइल फोटो)

आम आदमी पार्टी उत्तर प्रदेश प्रभारी एवं राज्यसभा सांसद संजय सिंह की स्वीकृति से व्यापार प्रकोष्ठ की प्रदेश अध्यक्ष डॉ. छवि यादव (Dr. Chhavi Yadav) ने संगठन विस्तार के लिए विभिन्न जिलों में जिला अध्यक्ष पदों पर नियुक्तियां की हैं. डॉ. छवि यादव ने कहा कि हम व्यापारियों की हर समस्याओं में उनके साथ खड़े हैं. उन्होंने कहा कि संगठन विस्तार से पार्टी को मजबूती मिलेगी और हर जिलों में हम लोगों की समस्याओं से अवगत हो पाएंगे. 

Advertisment

नव चयनित सदस्यों को लेकर डॉ. छवि यादव ने कहा कि उन्हें पूर्ण विश्वास है कि सभी आम आदमी पार्टी की नीतियों तथा अनुशासन का पालन करते हुए पार्टी के संगठन को मजबूत करने के साथ-साथ उसका विस्तार करने का कार्य अपनी पूरी निष्ठा, ईमानदारी एवं जिम्मेदारी से करेंगे. 

उन्होंने कहा प्रदेश के व्यापारी लगातार केजरीवाल मॉडल से प्रभावित होकर पार्टी से जुड़ रहे है उनकी समस्याओं को लेकर पार्टी ने हमेशा आवाज उठाई है और आगे भी उनके हितों की रक्षा के लिए सड़क से सदन तक संघर्ष करते रहेंगे.

प्रयागराज आशीष कुमार यादव महानगर अध्यक्ष, फिरोजाबाद देवराज सिंह जिला अध्यक्ष, ललितपुर राजेश यादव जिला अध्यक्ष, हमीरपुर सुरेश कुमार जिला अध्यक्ष, कासगंज दिलीप कुमार गुप्ता जिला अध्यक्ष, सहारनपुर माइंड पाल सिंह जिला अध्यक्ष, कानपुर देहात गंभीर सिंह यादव जिला अध्यक्ष नियुक्त किया गया है.

वहीं, आजमगढ़ तनवीर सिंह जी जिला अध्यक्ष, गाजीपुर शुभम जयसवाल जिला अध्यक्ष, हापुड़ दीपक गर्ग जिला अध्यक्ष, महोबा राघवेंद्र यादव जिला अध्यक्ष, श्रावस्ती जितेंद्र गुप्ता जिला अध्यक्ष, देवरिया लल्लन प्रसाद जायसवाल जिला अध्यक्ष, बुलंदशहर अभय श्रीवास्तव जिला अध्यक्ष को नियुक्त किया गया है. 

इसी क्रम में व्यापार प्रकोष्ठ प्रदेश कमेटी को सशक्त करने के लिए मनोनीत साथियों को भी जिम्मेदारियां दी गई हैं, जिनमें बनारस अनुराग अग्रवाल उपाध्यक्ष, फिरोजाबाद डीके गुप्ता सदस्य, बनारस सुभाष चौरसिया सदस्य के रूप में नियुक्त किया गया है. 

Source : News Nation Bureau

UP AAP Dr. Chhavi Yadav cm arvind kejriwal AAP
      
Advertisment