लखनऊ पूर्वी विधानसभा के कार्यकताओं साथ AAP निर्वतमान प्रदेश अध्यक्ष सभाजीत सिंह ने की समीक्षा बैठक

राजधानी लखनऊ में निवर्तमान प्रदेश अध्यक्ष सभाजीत सिंह ने मंगलवार को पूर्वी विधानसभा प्रभारी आलोक सिंह, दिनेश पटेल, विनय पटेल सहित कई  कार्यकर्ताओं के साथ बैठक की।

author-image
Mohit Sharma
New Update
AAP

AAP( Photo Credit : News Nation)

आम आदमी पार्टी ने नगर निगम चुनाव की तैयारी तेज कर दी है। राजधानी लखनऊ में निवर्तमान प्रदेश अध्यक्ष सभाजीत सिंह ने मंगलवार को पूर्वी विधानसभा प्रभारी आलोक सिंह, दिनेश पटेल, विनय पटेल सहित कई  कार्यकर्ताओं के साथ बैठक की। इस दौरान चुनाव की तैयारी की समीक्षा की गई। बूथ लेवल तक संगठन को मजबूत किए जाने पर बल दिया गया। सभाजीत सिंह ने कार्यकर्ताओं से कहा कि अपने-अपने वार्डों में कार्यकर्ता प्रत्येक घर-घर में दस्तक दें।  लोगों को पार्टी की नीतियों और घोषणाओं की जानकारी दें। दिल्ली में आम आदमी पार्टी की सरकार की ओर से किए जा रहे विकास कार्यों की जानकारी दें। अपने मोहल्ले, पड़ोसी, खास जानने वाले लोगों से एक बार आम आदम पार्टी को भी मौका देने के लिए कहें। उन्होंने बैठक में वार्ड, बूथ, मोहल्ला प्रभारी बनाए जाने की जानकारी ली। उन्होंने कहा कि माइक्रो लेविल पर नीचे से संगठन की शुरुआत ऊपर के लिए होगी। पार्टी का उद्देश्य मजबूत संगठन निर्माण करना है। सभी कार्यकर्ताओं को इसमें अपनी पूर्ण सहभागिता देनी होगी।

Advertisment

सभाजीत सिंह ने कार्यकर्ताओं से कहा कि नगर निगम चुनाव में आम आदमी पार्टी को पूरी ताकत के साथ उतरना है। इसके लिए बूथ स्तर तक कार्यकर्ताओं का निर्माण करें। संगठन को मजबूत करने के लिए 30 घरों पर एक मोहल्ला प्रभारी नियुक्त किये जाने की कार्रवाई भी तेजी से करें। उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी पूरे उत्तर प्रदेश के सभी वार्डों में, सभी चेयरमैन और मेयर के पद पर मजबूती से चुनाव लड़ेगी।

Source : News Nation Bureau

aap aadmi party
      
Advertisment