यूपी में प्रताड़ित और पीड़ित महिलाओं के साथ खड़ी है आम आदमी पार्टी: संजय सिंह
मिर्जापुर के मण्डलीय अस्पताल के महिला वार्ड में भर्ती गर्भवती महिला के साथ रेप के मामले पर आप सांसद संजय सिंह ने प्रदेश की आदित्यनाथ सरकार पर हमला बोला है।
नई दिल्ली:
मिर्जापुर के मण्डलीय अस्पताल के महिला वार्ड में भर्ती गर्भवती महिला के साथ रेप के मामले पर आप सांसद संजय सिंह ने प्रदेश की आदित्यनाथ सरकार पर हमला बोला है। उन्होंने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को ट्विट कर लिखा है कि हैवानियत की पराकाष्ठा हो गई है। मिर्ज़ापुर के अस्पताल में गर्भवती महिला से रेप हो गया। बेशर्म डाक्टर कह रहा है “ठेके का कर्मचारी था”। उन्होंने लिखा है कि आदित्यनाथ जी नींद से जागिये एक मां के गर्भ में पल रहा बच्चा दुनिया में आने से पहले ख़त्म हो गया। माँ की आबरू लूट गई। न्याय कौन देगा?
आप सांसद संजय सिंह ने राज्य सरकार को आड़े हाथों लेते हुए महिलाओं पर बढ़ रहे अपराधों को पूरी तरह से समाप्त किये जाने की मांग की है। संजय सिंह ने कहा है कि योगी सरकार की ओर से चुनाव के दौरान महिलाओं की सुरक्षा के लिए किये गये दावे खोखले साबित हो रहे हैं। मिशन शक्ति अभियान और महिलाओं की सुरक्षा कहां हो रही है। आए दिन महिलाओं के साथ दुष्कर्म और उनपर अपराधों की खबरें आ रही हैं। सरकार को तत्काल प्रभाव में आकर महिलाओं पर होने वाले अत्याचारों के खिलाफ सख्ती से पेश आना चाहिये। जिलों में महिलाओं की सुरक्षा के बेहतर इंतजाम ये जाने चाहियें। महिलाओं की सुनवाई और उनके साथ अपराध करने वालों को बक्शा नहीं जाना चाहिये। लेकिन राज्य सरकार की ओर से ऐसी कोई कार्रवाई अभी तक दिखाई नहीं दे रही है। जिससे जनता में निराशा है। आप सांसद संजय सिंह ने कहा कि विपक्ष में होने के नाते महिलाओं पर बढ़ रहे अपराधों के खिलाफ आम आदमी पार्टी आवाज उठाती रहेगी। पीड़ित महिलाओं को न्याय दिलाने के लिए उनके साथ खड़ी होगी। उन्होंने कहा कि जब तक पीड़ित महिलओं को न्याय नहीं मिल जाएगा वो आंदोलन को जारी रखेगी।
वीडियो
IPL 2024
मनोरंजन
धर्म-कर्म
-
Hanuman Jayanti 2024: हनुमान जयंती पर गलती से भी न करें ये काम, बजरंगबली हो जाएंगे नाराज
-
Vastu Tips For Office Desk: ऑफिस डेस्क पर शीशा रखना शुभ या अशुभ, जानें यहां
-
Aaj Ka Panchang 20 April 2024: क्या है 20 अप्रैल 2024 का पंचांग, जानें शुभ-अशुभ मुहूर्त और राहु काल का समय
-
Akshaya Tritiya 2024: 10 मई को चरम पर होंगे सोने-चांदी के रेट, ये है बड़ी वजह