आम आदमी पार्टी ने  विधानसभा प्रभारियों की चौथी लिस्ट जारी की

विधानसभा चुनाव की तैयारी में जुटी आम आदमी पार्टी ने रविवार को अपने 10 संभावित उम्मीदवारों के नाम घोषित कर दिया है। पार्टी के प्रदेश प्रभारी राज्यसभा सदस्य संजय सिंह ने अपने ऑफिशियल ट्विटर हैंडलर से ट्वीट करके यह जानकारी साझा की है।

विधानसभा चुनाव की तैयारी में जुटी आम आदमी पार्टी ने रविवार को अपने 10 संभावित उम्मीदवारों के नाम घोषित कर दिया है। पार्टी के प्रदेश प्रभारी राज्यसभा सदस्य संजय सिंह ने अपने ऑफिशियल ट्विटर हैंडलर से ट्वीट करके यह जानकारी साझा की है।

author-image
Mohit Sharma
New Update
AAP

AAP ( Photo Credit : News Nation)

विधानसभा चुनाव की तैयारी में जुटी आम आदमी पार्टी ने रविवार को अपने 10 संभावित उम्मीदवारों के नाम घोषित कर दिया है। पार्टी के प्रदेश प्रभारी राज्यसभा सदस्य संजय सिंह ने अपने ऑफिशियल ट्विटर हैंडलर से ट्वीट करके यह जानकारी साझा की है। इससे पहले आम आदमी पार्टी विभिन्न क्रम में 200 विधानसभा प्रभारियों की सूची जारी कर चुकी है। टिकट वितरण में पार्टी ने पिछड़ा वर्ग को भरपूर प्रतिनिधित्व देने की कोशिश की है। कई ब्राह्मण चेहरों पर भी पार्टी ने भरोसा जताया है। 

Advertisment

आगरा दक्षिण सीट से रमजान अब्बास, शामली की थानाभवन सीट से अरविंद देशवाल, जौनपुर की बदलापुर सीट से राहुल शर्मा, वाराणसी कैंट से वाचस्पति श्रीवास्तव, रामपुर की चमरौआ सीट से जुल्फिकार अली, संभल की चंदौसी सीट से सचिन कुमार, गौतम बुद्ध नगर की दादरी सीट से संजय चेची, लखनऊ पूर्वी से आलोक सिंह और सुल्तानपुर से धर्मेश मिश्रा को विधानसभा प्रभारी बनाया गया है। प्रदेश अध्यक्ष सभाजीत सिंह ने विधानसभा प्रभारियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि वह अपने क्षेत्रों में पार्टी के विभिन्न अभियान की कमान संभाल कर उसे अंजाम तक पहुंचाने का काम करें। पार्टी संयोजक अरविंद केजरीवाल की नीतियों एवं घोषणाओं को जन-जन तक पहुंचाएं। कहा कि पार्टी की रीति नीति के मुताबिक जो विधानसभा प्रभारी अपने क्षेत्र में नेतृत्व द्वारा तय अभियान को सफलतापूर्वक संचालित कराएंगे पार्टी उन्हें विधानसभा चुनाव में अपने टिकट पर उतारेगी।

Source : News Nation Bureau

aam aadmi party
      
Advertisment