यूपीः आगरा में पुलिस के साथ मुठभेड़, एक बदमाश गिरफ्तार

पुलिस ने इस बदमाश पर बीस हजार का ईनाम रखा था। इसका नाम नन्ने बताया जा रहा है।

पुलिस ने इस बदमाश पर बीस हजार का ईनाम रखा था। इसका नाम नन्ने बताया जा रहा है।

author-image
abhiranjan kumar
एडिट
New Update
यूपीः आगरा में पुलिस के साथ मुठभेड़, एक बदमाश गिरफ्तार

सरोजनी नायडू मेडिकल कॉलेज आगरा (फोटो- ANI)

उत्तर प्रदेश के आगरा में पुलिस के साथ मुठभेड़ में कथित तौर पर एक बदमाश घायल हो गया है। घायल बदमाश को इलाज के लिए आगरा के सरोजनी नायडू मेडिकल कॉलेज में भर्ती करवाया गया है।

Advertisment

पुलिस ने इस बदमाश पर बीस हजार का ईनाम रखा था। इसका नाम नन्ने बताया जा रहा है। नन्ने के ऊपर कई थानों में कई धाराओं के तहत मामले दर्ज हैं।

पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि इलाके में कुछ बदमाश छुपे हुए हैं। घटना की सूचना मिलते ही इलाके को घेर लिया गया। बताया जा रहा है कि अपने आप को घिरता देक नन्हे ने पुलिस पर फायरिंग कर दी।

दोनों तरफ से कई राउंड गोलियां चलने के बाद आखिर नन्हे को पकड़ लिया गया। वहीं उसका एक साथी पुलिस की गिरफ्त से भागने में सफल रहा।

सभी राज्यों की खबरों को पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

Source : News Nation Bureau

agra encounter
      
Advertisment