/newsnation/media/post_attachments/images/2017/05/24/40-42-saharanpur.jpg)
उत्तर प्रदेश के सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा है कि सहारनपुर हिंसा के आरोपियों के खिलाफ होगी सख्त कार्रवाई होगी और दोषियों को छोड़ नहीं जाएगा। उन्होंने उत्तर प्रदेश की जनता से अपील की है कि वह अफवाहों पर ध्यान दे। सहारनपुर में हुई हिंसा में अब तक 25 उपद्रवियों को गिरफ्तार किया गया है। स्थिति को समान्य करने के लिए बड़ी संख्या में पुलिस बल की तैनाती की गयी है।
Strict action will be taken against culprits of #Saharanpur incident: UP Chief Minister Yogi Adityanath
— ANI UP (@ANINewsUP) May 24, 2017
यह जानकारी पुलिस महानिरीक्षक विजय सिंह मीणा ने दी। पुलिस महानिरीक्षक (लोक शिकायत) विजय सिंह मीणा ने कहा कि सहारनपुर हिंसा मामले में अब तक 25 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। उन्होंने बताया कि बीते दिन की सहारनपुर हिंसा में एक व्यक्ति की मौत हुई है।
उन्होंने बताया कि जिले में स्थिति नियंत्रण में है, 10 कम्पनियां तैनात की गई हैं। स्थिति की समीक्षा के लिए चार वरिष्ठ अधिकारी भी भेजे गए हैं। स्थिति सामान्य होने तक अधिकारी वहीं रहकर उठाए जा रहे कदमों पर नजर रखेंगे।
सहारनपुर के एसएसपी को हटाये जाने के सवाल पर मीणा ने सिर्फ इतना कहा कि उनके पास इसकी कोई जानकारी नहीं है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बुधवार को नाराजगी जाहिर करते हुए प्रदेश के वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों को फटकार लगाई।
ये भी पढ़ें: एक्शन में योगी सरकार, 20 गिरफ्तार, बीएसपी-सपा बोली बीजेपी जिम्मेदार
शासन से जुड़े सूत्रों ने बताया कि सहारनपुर हिंसा को लेकर जिलाधिकारी एन. पी. सिंह व एसएसपी सुभाष दुबे के खिलाफ कार्रवाई की जा सकती है।
सूत्रों के मुताबिक एसएसपी सुभाष दुबे को हटाकर उनकी जिम्मेदारी बबलू कुमार को दी जा सकती है। एन पी सिंह की जगह प्रमोद कुमार पांडेय को सहारनपुर का नया जिलाधिकारी बनाया जा सकता है। अभी इसकी आधिकारिक पुष्टि नही हुई है।
इससे पूर्व गृह सचिव मणि प्रसाद मिश्र ने आईएएनएस को बताया कि इलाके में पर्याप्त संख्या में पुलिस बल तैनात की गई है। उन्होंने कहा, " स्थिति नियंत्रण में है और हम यहां की हर स्थिति पर निगरानी रखे हुए हैं और हालात समान्य होने तक अधिकारियों को कैंप करने के लिए कहा गया है।"
मुख्यमंत्री ने चार वरिष्ठ अधिकारियों के दल को सहारनपुर भेजा है। इस टीम में गृह सचिव मणि प्रसाद मिश्रा, एडीजी काूनन एवं व्यवस्था आदित्य मिश्रा, आईजी एसटीएफ अमिताभ यश और डीजी सुरक्षा विजय भूषण शामिल हैं।
मायावती मंगलवार को सहारनपुर के शब्बीरपुर में दलितों के घर पहुंची थी। पांच मई को हुई जातीय हिंसा में यहां के कई दलितों का घर जला दिए जाने के आरोप लगे थे। मायावती यहां दलितों से मिलकर जैसे ही वापस लौटीं देर रात हिंसा फिर भड़क उठी थी और इसमें एक व्यक्ति की मौत हो गई थी।
ये भी पढ़ें: बेनामी संपत्ति मामले में बढ़ी लालू यादव की बेटी मीसा भारती की मुश्किलें, आईटी ने नोटिस भेजा
Source : News Nation Bureau