New Update
/newsnation/media/post_attachments/images/2016/09/14/73-Akhilesh.jpg)
उत्तर प्रदेश सरकार ने प्रशासनिक खेमे में बड़ा फेरबदल करते हुए 23 अधिकारियों का ट्रांसफर किया है। चर्चित आईएएस अधिकारी बी. चंद्रकला को मेरठ का डीएम बनाया गया है। वहीं चंद्रपाल सिंह को मैनपुरी जबकि संध्या तिवारी को गोरखपुर का जिलाधिकारी बनाया गया है।
Advertisment
यूपी में 23 नौकरशाहों का हुआ तबादला... @NewsStateHindi@NewsNationTVpic.twitter.com/9IlrYZA2Qe
— Abhiranjan Kumar (@abhi4journalist) September 14, 2016
बदांयू के डीएम चंद्र प्रकाश त्रिपाठी को राज्य सिंचाई एवं जल संसाधन विभाग में विशेष सचिव बनाया गया है। वहीं पवन कुमार को सिंचाई विभाग से हटाकर बदांयू जिले की जिम्मेदारी दी गई है।
संभल के जिलाधिकारी नरेन्द्र कुमार सिंह को आईटी एवं इलेक्ट्रानिक्स विभाग में विशेष सचिव बनाया गया है। वह भूपेन्द्र एस चौधरी की जगह लेंगे, जो अब संभल के जिलाधिकारी बनाये गये हैं।