SIR in Telangana: तेलंगाना में मतदाता सूची का विशेष पुनरीक्षण जल्द, चुनाव आयोग ने शुरू की तैयारी

SIR in Telangana: तेलंगाना में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण की तैयारी शुरू हो गई है. चुनाव आयोग ने संकेत दिए हैं कि प्रक्रिया अप्रैल-मई में हो सकती है और राजनीतिक दलों से हर बूथ पर बीएलए नियुक्त करने को कहा है.

SIR in Telangana: तेलंगाना में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण की तैयारी शुरू हो गई है. चुनाव आयोग ने संकेत दिए हैं कि प्रक्रिया अप्रैल-मई में हो सकती है और राजनीतिक दलों से हर बूथ पर बीएलए नियुक्त करने को कहा है.

author-image
Deepak Kumar
New Update
ECI SIR date

Photograph: (X)

SIR in Telangana:तेलंगाना में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण यानी स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन (SIR) की तैयारी शुरू हो गई है. राज्य के मुख्य निर्वाचन अधिकारी (CEO) सी. सुदर्शन रेड्डी ने जानकारी दी है कि इस प्रक्रिया का कार्यक्रम अप्रैल-मई में घोषित होने की उम्मीद है. इसी को ध्यान में रखते हुए चुनाव विभाग ने पहले से ही तैयारियां तेज कर दी हैं. गुरुवार (5 फरवरी) को मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ हुई बैठक में सीईओ ने कहा कि बूथ लेवल एजेंट (BLA) की भूमिका इस प्रक्रिया में बेहद अहम होगी. उन्होंने सुझाव दिया कि BLA को प्राथमिकता के आधार पर उसी क्षेत्र से चुना जाए, जहां संबंधित पोलिंग स्टेशन स्थित है. इससे उन्हें स्थानीय मतदाताओं की बेहतर जानकारी होगी और वे बूथ लेवल अधिकारियों (BLO) के साथ बेहतर समन्वय कर सकेंगे.

Advertisment

12 राज्यों में चल रहा SIR

सीईओ ने बताया कि फिलहाल देश के 12 राज्यों में SIR की प्रक्रिया चल रही है. तेलंगाना सहित बाकी राज्यों के लिए शेड्यूल जल्द घोषित किया जाएगा. अधिसूचना जारी होने के बाद समय कम मिलता है, इसलिए राज्य में तैयारी अभी से शुरू कर दी गई है.

राजनीतिक दलों से हर बूथ पर BLA नियुक्त करने की अपील

राजनीतिक दलों से अपील की गई है कि वे हर पोलिंग स्टेशन पर कम से कम एक BLA की नियुक्ति सुनिश्चित करें. इससे मतदाता सूची में सुधार, पारदर्शिता और शिकायतों के समाधान में मदद मिलेगी. SIR के दौरान BLO अपने क्षेत्र में तीन से चार बार दौरा करेंगे. पहले दौरे में घर-घर जाकर गणना फॉर्म बांटे जाएंगे. बाद के दौरों में उन घरों को कवर किया जाएगा, जो पहले छूट गए थे. चुनाव अधिकारी ने स्पष्ट किया कि जिन मतदाताओं का नाम अभी सूची में दर्ज नहीं है, वे भी इस प्रक्रिया के दौरान अपना विवरण दे सकते हैं. उद्देश्य यही है कि कोई भी योग्य मतदाता सूची से बाहर न रहे.

यह भी पढ़ें- अब माता-पिता की सेवा नहीं की तो कटेगी सैलरी, तेलंगाना सरकार ने लिया बड़ा फैसला

Telangana SIR Telangana News
Advertisment