टीडीपी के दिग्गज नेता एन. शिवप्रसाद का 68 की उम्र में निधन, चेन्नई के अपोलो अस्पताल में ली आखिरी सांस
आंध्र प्रदेश के चित्तूर के पूर्व सांसद एन. शिवप्रसाद को किडनी से जुड़ी समस्याएं थीं, वे पिछले एक हफ्ते से अस्पताल में भर्ती थे.
नई दिल्ली:
टीडीपी (तेलुगु देशम पार्टी) के दिग्गज नेता एन. शिवप्रसाद का निधन हो गया है. उन्होंने 68 साल की उम्र में चेन्नई के अपोलो अस्पताल में आखिरी सांस ली. आंध्र प्रदेश के चित्तूर के पूर्व सांसद एन. शिवप्रसाद को किडनी से जुड़ी समस्याएं थीं, वे पिछले एक हफ्ते से अस्पताल में भर्ती थे जहां उनका इलाज चल रहा था. अस्पताल में भर्ती होने के बाद भी उनके स्वास्थ्य में कोई सुधार नहीं आ रहा था.
తెదేపా సీనియర్ నాయకులు, మాజీ పార్లమెంటు సభ్యులు
— Telugu Desam Party (@JaiTDP) September 21, 2019
రంగస్థల మరియు సినీ నటులు, దర్శకులు, డాక్టర్ ఎన్ శివప్రసాద్ గారి మృతికి నివాళులర్పిస్తూ.. వారి కుటుంబ సభ్యులకు, అభిమానులకు ప్రగాఢ సానుభూతిని తెలియజేస్తోంది తెలుగుదేశం. pic.twitter.com/PEXkV1tVZ3
ये भी पढ़ें- श्रीलंका के खिलाफ वनडे सीरीज से बाहर हुआ पाकिस्तान का ये तेज गेंदबाज, यहां देखें पूरी टीम
अभिनेता ने राजनेता बने शिवप्रसाद की तबियत पिछले कुछ दिनों में बिगड़ने लगी थी. जिसके बाद टीडीपी प्रमुख और पूर्व मुख्यमंत्री एन चंद्रबाबू नायडू अस्पताल पहुंचे और शुक्रवार को एन. शिवप्रसाद के परिवार के सदस्यों से मुलाकात की. अस्पताल के सूत्रों ने बताया कि नायडू की मुलाकात के 24 घंटे के अंदर ही पूर्व चित्तूर सांसद ने शनिवार दोपहर को अंतिम सांसें लीं.
నా చిరకాల మిత్రుడు, మాజీ ఎంపీ, టీడీపీ నేత, డా.ఎన్ శివప్రసాద్ గారి మరణం విచారకరం. ప్రత్యేక హోదా సహా విభజన చట్టంలో హామీల అమలు కోసం రాజీలేని పోరాటం చేశారు. ఆయన మృతి చిత్తూరు జిల్లాకే కాకుండా, మొత్తం ఆంధ్ర రాష్ట్రానికే తీరని లోటు.
— N Chandrababu Naidu (@ncbn) September 21, 2019
ये भी पढ़ें- टेस्ट क्रिकेट से ब्रेक लेगा इंग्लैंड का ये धांसू ऑलराउंडर, केंद्रीय अनुबंध में शामिल नहीं किए जाने पर कही बड़ी बात
आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री वाई.एस. जगनमोहन रेड्डी ने चित्तूर के पूर्व सांसद की मृत्यु पर दुख व्यक्त किया है और शोक संतप्त परिवार के सदस्यों के प्रति अपनी संवेदना व्यक्त की है. पूर्व सीएम चंद्रबाबू नायडू ने भी शिवप्रसाद के निधन पर संवेदना व्यक्त की. नायडू ने ट्विटर पर लिखा, ''उनकी आत्मा को शांति मिले. हमने एक सप्ताह के भीतर अपने दो वरिष्ठ नेताओं को खो दिया है. शिवप्रसाद का निधन पार्टी के लिए बड़ी क्षति है.''
Don't Miss
वीडियो
IPL 2024
मनोरंजन
-
Kajol Workout Routine: 49 की उर्म में ऐसे इतनी फिट रहती हैं काजोल, शेयर किया अपना जिम रुटीन
-
Viral Photos: निसा देवगन के साथ पार्टी करते दिखे अक्षय कुमार के बेटे आरव, साथ तस्वीरें हुईं वायरल
-
Moushumi Chatterjee Birthday: आखिर क्यों करियर से पहले मौसमी चटर्जी ने लिया शादी करने का फैसला? 15 साल की उम्र में बनी बालिका वधु
धर्म-कर्म
-
Vikat Sanakashti Chaturthi 2024: विकट संकष्टी चतुर्थी व्रत कब? बस इस मूहूर्त में करें गणेश जी की पूजा, जानें डेट
-
Shukra Gochar 2024: शुक्र ने किया मेष राशि में गोचर, यहां जानें किस राशि वालों पर पड़ेगा क्या प्रभाव
-
Buddha Purnima 2024: कब है बुद्ध पूर्णिमा, वैशाख मास में कैसे मनाया जाएगा ये उत्सव
-
Shani Shash Rajyog 2024: 30 साल बाद आज शनि बना रहे हैं शश राजयोग, इन 3 राशियों की खुलेगी लॉटरी