/newsnation/media/media_files/2026/02/02/kannur-wild-buffalo-viral-video-2026-02-02-16-41-49.jpg)
kannur wild buffalo viral video
Kerala: केरल के कन्नूर शहर में सोमवार सुबह एक ऐसा नजारा देखने को मिला, जिसने लोगों को दहशत में डाल दिया. कुथुपरम्बा इलाके के पुरक्कल में एक जंगली भैंस अचानक अपने झुंड से भटक गई और सीधे एक बाइक शोरूम में जा घुसी. भैंस इतनी तेजी से आई कि शोरूम का शीशा चकनाचूर हो गया और अंदर खड़ी कई मोटरसाइकिलें क्षतिग्रस्त हो गईं. यह पूरी घटना शोरूम में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई, जिसका वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है.
आखिर क्या हुआ था
वीडियो के मुताबिक भैंस कांच तोड़कर अंदर घुसती है. अंदर जाते ही उसका पैर फिसल जाता है और वह दीवार से जा टकराती है. गनीमत यह रही कि उस वक्त शोरूम के अंदर कोई कर्मचारी मौजूद नहीं था. अगर कोई अंदर बैठा होता, तो बड़ा हादसा हो सकता था. घटना के बाद कर्मचारी घबराकर अपनी जान बचाने के लिए बाहर की ओर भागते नजर आए.
मौके पर पहुंची वन विभाग की टीम
कुछ देर तक शोरूम में अफरा-तफरी मचाने के बाद जंगली भैंस बाहर निकलकर भाग गई. हालांकि, वह किस दिशा में गई, इसकी जानकारी अभी नहीं मिल पाई है. मामले की सूचना मिलते ही वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और इलाके में तलाशी अभियान शुरू कर दिया गया है. अधिकारियों का कहना है कि यह भैंस कन्नवम जंगल से भटककर आई थी और जरूरत पड़ने पर इसे बेहोश कर पकड़ा जाएगा.
कोटा में भी दो सांडों के बीच जबरदस्त लड़ाई
इधर, राजस्थान के कोटा शहर से भी एक डराने वाला वीडियो सामने आया है. यहां दो आवारा सांडों के बीच सड़क पर जबरदस्त लड़ाई हो गई. यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. वीडियो में देखा जा सकता है कि सांडों की लड़ाई के कारण सड़क पर अफरा-तफरी मच गई. वाहन चालक और राहगीर अपनी जान बचाने के लिए इधर-उधर भागते नजर आए. कुछ बाइक सवार तो गिर भी पड़े, हालांकि राहत की बात यह रही कि किसी को गंभीर चोट नहीं आई.
कोचिंग इलाके की है घटना
बताया जा रहा है कि यह घटना कोटा के कोचिंग इलाके, जवाहर नगर थाना क्षेत्र के महावीर नगर की मुख्य सड़क की है. स्थानीय लोगों का कहना है कि आवारा जानवरों के कारण यहां पहले भी कई हादसे हो चुके हैं, जिनमें लोगों की जान तक जा चुकी है.
/newsnation/media/agency_attachments/logo-webp.webp)
Follow Us