Sadhvi Prem Baisa Case: क्या DNA जांच से खुलेगा साध्वी प्रेम बाईसा की हत्या का राज? SIT ने जांच के लिए भेजे 35 सैंपल

Sadhvi Prem Baisa Case: राजस्थान के जोधपुर में साध्वी प्रेम बाईसा की मौत की गुत्थी सुलझाने का प्रयास जारी है. अब DNA जांच कराई जा रही है. SIT ने प्रेम बाईसा के DNA सैंपल की जांच को लेकर FSL के पास भिजवाया है.

Sadhvi Prem Baisa Case: राजस्थान के जोधपुर में साध्वी प्रेम बाईसा की मौत की गुत्थी सुलझाने का प्रयास जारी है. अब DNA जांच कराई जा रही है. SIT ने प्रेम बाईसा के DNA सैंपल की जांच को लेकर FSL के पास भिजवाया है.

author-image
Mohit Saxena
New Update
sadhvi prem baisa death case

sadhvi prem baisa

Sadhvi Prem Baisa Case: राजस्थान के जोधपुर में साध्वी प्रेम बाईसा की मौत की मिस्ट्री सुलझाने को लेकर अब डीएन जांच होगी. एसआईटी ने प्रेम बाईसा के DNA सैंपल की जांच को लेकर FSL के पास भेजा गया है. डायरेक्टर अजय शर्मा के मुताबिक, साध्वी प्रेम बाईसा की DNA जांच को लेकर वेजाइनल स्वाब के सैंपल की जांच हो रही है. FSL वेजाइनल स्वाब की रिपोर्ट में देखा जाएगा कि क्या इसमें ह्यूमन सीमन मौजूद है या नहीं. अगर सीमन की पुष्टि होती है तो फिर DNA मिलान में पुलिस को आशंका है. सैंपल को लेकर जांच कराई जा सकती है.

Advertisment

केयर टेकर सुरेश का पॉलीग्राफ टेस्ट भी होना संभव

पुलिस को शक है कि साध्वी के पिता बायलोजिकल हैं या नहीं. ऐसे में DNA टेस्ट कराया गया है. इस दौरान विसरा की जांच में जहर की पुष्टी नहीं होती है तो पिता और केयर टेकर सुरेश का पॉलीग्राफ टेस्ट भी होना संभव है. जहर की जांच को लेकर 35 सैंपल SIT को भेजे गए हैं. सैंपलों में खाने के बर्तन, आश्रम की मिट्टी, चद्दर, तौलिया, कंघा, डस्टबिन के साथ इंजेक्शन की सिरिंज और दवा की बोतले भी हैं. 

जांच में 7 से 10 दिन का वक्त लगने वाला है

प्रेम बाईसा को अस्थमा था या नहीं कि इसे लेकर भी जांच जारी है. जांच को लेकर पुरानी दवा के सैंपल चेक होंंगे. FSL में विसरा जांच को लेकर शरीर के लीवर, फेफड़ों, हार्ट, आंत समेत कुछ अंगों के सैंपल लिए हैं. विसरा जांच में साफ होगा कि जहर को दिया गया या नहीं. FSL को मंगलवार शाम को सैंपल मिले. इनकी जांच प्रक्रिया शुरू की गई है. जांच में 7 से 10 दिन का वक्त लगने वाला है. 

अब तक 10 लोगों से होगी पूछताछ 

साध्वी प्रेम बाईसा की मौत के केस में SIT टीम अब तक 10 लोगों से पूछताछ कर चुकी है. आपको बता दें कि SIT टीम उस अस्पताल में पहुंची है, जहां प्रेम बाईसा को सबसे पहले लाया गया था.

Sadhvi Prem Baisa
Advertisment