Rajasthan Accident: राजस्थान में सुबह-सुबह चार लोगों की मौत, घने कोहरे की वजह से हुआ सड़क हादसा

Rajasthan Accident: राजस्थान के भरतपुर में सुबह-सुबह एक बड़ा सड़क हादसा हो गया है. सड़क हादसे में चार लोगों की मौके पर ही मौत हो गई. पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है.

Rajasthan Accident: राजस्थान के भरतपुर में सुबह-सुबह एक बड़ा सड़क हादसा हो गया है. सड़क हादसे में चार लोगों की मौके पर ही मौत हो गई. पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है.

author-image
Jalaj Kumar Mishra
New Update
Police file 1

File Photo (ANI)

Rajasthan Accident: राजस्थान में सुबह-सुबह एक बड़ा सड़क हादसा हो गया. भरतपुर जिले में आगरा-जयपुर हाईवे पर एक स्लीपर बस सड़क पर खड़े एक ट्रेलर से टकरा गई. घने कोहरे की वजह से हादसा हुआ. हादसे में चार यात्रियों की मौके पर ही मौत हो गई और पांच लोग घायल हो गए. पुलिस ने बताया कि आगरा-जयपुर नेशनल हाईवे पर घने कोहरे की वजह एक स्लीपर बस ट्रेलर से टकरा गई. हादसे में मां-बेटे सहित चार लोगों की मौके पर ही मौत हो गई. बेटे की उम्र महज आठ साल थी. 

Advertisment

कब और कैसे हुआ हादसा?

ये हादसा बुधवार रात सेवर पुल के पास हुआ, जब उत्तर प्रदेश के कासगंज से आ रही बस जयपुर जा रही थी. सेवर पुलिस थाने के प्रमुख सतीश शर्मा ने कहा कि घायलों को आरबीएम अस्पताल ले जाया गया है. वहीं शवों को मुर्दाघरों में रखा है. मृतकों के परिवारों को हादसे की जानकारी दे दी गई है. उनके आने के बाद शव का पोस्टमॉर्टम करवाया जाएगा. 

यूपी के रहने वाले थे मृतक

पुलिस ने कहा कि मृतकों की पहचान हो गई है, जिनके नाम भी सामने आ गए है….

  1. मथुरा जिले के सतोवा गांव की रहने वाली गीता (38)
  2. गीता का बेटा कान्हा (8)
  3. अलवर जिले के कठूमर का रहने वाला बस ड्राइवर मुखन सिंह (28) 
  4. कासगंज के रहने वाले 40 साल के व्यक्ति

कोहरे के वजह से हुआ हादसा

पुलिस ने जब मामले की जांच की तो शुरुआती जांच में सामने आया कि हादसे के वक्त घना कोहरा था. पुलिस ने बताया कि ट्रेलर खराब हो गया था और बिना बैरिकेडिंग और चेतावनी संकेत के सड़क पर पड़ा था.  

rajasthan
Advertisment