/newsnation/media/media_files/2026/02/02/rajasthan-bjp-leader-hem-singh-bhadana-died-today-at-55-2026-02-02-10-07-07.jpg)
Hem Singh Bhadana
Rajasthan: भाजपा के दिग्गज नेता हेम सिंह भडाना का सोमवार सुबह निधन हो गया है. उन्होंने 55 वर्ष की आयु में दुनिया को अलविदा कह दिया है. हेम सिंह भडाना राजस्थान की राजनीति के बड़ा चेहरा थे. वे कैबिनेट मंत्री भी रह चुके हैं. पिछले पांच महीने से वे कैंसर जैसी गंभीर बीमारी से जूझ रहे थे.
आवास पर समर्थकों-कार्यकर्ताओं का ताता
जानकारी के अनुसार, भडाना का पिछले कुछ वक्त से जयपुर के एक निजी अस्पताल में इलाज जारी थी. उन्हें हाल ही में अलवर स्थित निवास पर लाया गया था, जहां उन्होंने अंतिम सांसें लीं. उनके निधन की सूचना मिलते ही अलवर और उनके निर्वाचन क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई. उनके समर्थकों और कार्यकर्ताओं का उनके आवास पर तांता लग गया है.
पूर्व मंत्री एवं थानागाजी के पूर्व विधायक श्री हेमसिंह भड़ाना जी के आकस्मिक निधन के दुःखद समाचार प्राप्त हुए।
— Dr. Kirodi Lal Meena (@DrKirodilalBJP) February 2, 2026
ईश्वर दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दे और परिवारजनों को इस असहनीय दुःख को सहन करने की शक्ति प्रदान करें।
ॐ शांति। pic.twitter.com/mCKEuwITO9
गुर्जर समुदाय के प्रमुख नेताओं में से एक थे भडाना
भडाना राजस्थान सरकार में मंत्री रह चुके हैं. वे अलवर जिला के थानागाजी विधानसभा क्षेत्र से जीतकर विधानसभा पहुंचे थे. उन्होंने अलग-अलग सरकारों में अहम विभागों का जिम्मा संभाला. वे राजस्थान में गुर्जर समुदाय के प्रमुख नेताओं में से एक थे. किसान कल्याण, सामाजिक न्याय और क्षेत्रीय विकास जैसे अहम मुद्दों पर उन्होंने सक्रिय भूमिका निभाई थी. उन्होंने अलवर और आसपास के इलाके में मजबूत आधार बनाया था.
इन-इन पदों का जिम्मा संभाला
- वसुंधरा राजे सरकार (2013-2018) के दौरान वे कैबिनेट मंत्री रहे हैं.
- इसी सरकार में कैबिनेट मंत्री बनने से पहले उन्होंने राज्य मंत्री के रूप में भी काम किया.
- उन्हें अजमेर जिले के प्रभारी मंत्री का जिम्मा भी सौंपा गया था.
- सामान्य प्रशासन विभाग जैसे महत्वपूर्ण विभागों की जिम्मेदारी उन्होंने संभाली है.
- साल 2008 और साल 2013 में अलवर के थानागाजी विधानसभा क्षेत्र से उन्होंने जीत हासिल की थी.
/newsnation/media/agency_attachments/logo-webp.webp)
Follow Us