Rajasthan: अशोक गहलोत ने मंत्रियों को बांटे विभाग, कुछ की जिम्मेदारी बदली
राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने सोमवार की दोपहर राजस्थान मंत्रिमंडल मैं शामिल मंत्रियों को विभाग की जिम्मेदारी दे दी है. इसके साथ ही उन्होंने कुछ मंत्रियों की जिम्मेदारियों में भी बदलाव किया है. गहलोत ने वित्त और गृह जैसे विभाग अपने पास रखे है
नई दिल्ली:
मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने सोमवार की दोपहर राजस्थान मंत्रिमंडल मैं शामिल मंत्रियों को विभाग की जिम्मेदारी दे दी है. सरकार के नवनियुक्त मंत्रियों के अलावा पुराने मंत्रियों के भी विभागों की जिम्मेदारी में बदलाव कर दिया है. मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने वित्त एवं गृह विभाग सहित कार्मिक विभाग, जीएडी विभाग,आईटी और कर विभाग अपने पास रखे हैं. वहीं बीडी कल्ला को शिक्षा, परसादी लाल मीणा को चिकित्सा, लालचंद कटारिया को कृषि, प्रमोद जैन भाया को खान एवं पेट्रोलियम, शांति धारीवाल को नगरीय विकास विभाग, उदयलाल आंजना को से सहकारिता, प्रताप सिंह खाचरियावास को खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति, साले मोहम्मद को अल्पसंख्यक मामलात, हेमाराम चौधरी को वन एवं पर्यावरण, महेंद्रजीत सिंह मालवीय को जल संसाधन, महेश जोशी को जलदाय, रामलाल जाट को राजस्व, रमेश मीणा को पंचायती राज, विश्वेंद्र सिंह को पर्यटन, ममता भूपेश को महिला एवं बाल विकास , भजन लाल जाटव को सार्वजनिक निर्माण विभाग, टीकाराम जूली को सामाजिक न्याय अधिकारिता ,गोविंद राम मेघवाल को आपदा प्रबंधन, शकुंतला रावत को उद्योग विभाग का कैबिनेट मंत्री बनाया गया है.
राज्यमंत्रियों को ये मिली जिम्मेदारी
वहीं राज्य मंत्रियों में अर्जुन सिंह बामणिया को जनजातीय विकास, अशोक चांदना को खेल एवं युवा, भंवर सिंह भाटी को ऊर्जा ,राजेंद्र सिंह यादव को उच्च शिक्षा, सुभाष गर्ग को तकनीकी शिक्षा, सुखराम विश्नोई को श्रम, बृजेन्द्र ओला को परिवहन, मुरारी लाल मीणा को कृषि विपणन, राजेंद्र सिंह गुड्डा को सैनिक कल्याण और जाहिदा खान को विज्ञान में प्रौद्योगिकी का मंत्री बनाया गया है।
- राजस्थान में मन्त्रियों को विभागों का बंटवारा
- कई मन्त्रियों के विभाग बदले
- बीड़ी कल्ला का विभाग
- बीड़ी कल्ला को बनाया शिक्षा मंत्री
- परसादी लाल मीणा को मेडिकल एन्ड हेल्थ
- प्रताप सिंह को खाद्य मंत्री
- हेमाराम चौधरी को वन मंत्री
- महेंद्रसिंह मालवीय जलदाय मंत्री
- महेश जोशी को PHED मंत्री
- रामलाल जाट को राजस्व
- विश्वेन्द्र सिंह को टूरिज्म
- रमेशचंद मीणा को पंचायतीराज विभाग
- भजनलाल जाटव पीडब्ल्यूडी
- टीकाराम जुली को सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग
Don't Miss
वीडियो
IPL 2024
मनोरंजन
-
Kajol Workout Routine: 49 की उर्म में ऐसे इतनी फिट रहती हैं काजोल, शेयर किया अपना जिम रुटीन
-
Viral Photos: निसा देवगन के साथ पार्टी करते दिखे अक्षय कुमार के बेटे आरव, साथ तस्वीरें हुईं वायरल
-
Moushumi Chatterjee Birthday: आखिर क्यों करियर से पहले मौसमी चटर्जी ने लिया शादी करने का फैसला? 15 साल की उम्र में बनी बालिका वधु
धर्म-कर्म
-
Vikat Sanakashti Chaturthi 2024: विकट संकष्टी चतुर्थी व्रत कब? बस इस मूहूर्त में करें गणेश जी की पूजा, जानें डेट
-
Shukra Gochar 2024: शुक्र ने किया मेष राशि में गोचर, यहां जानें किस राशि वालों पर पड़ेगा क्या प्रभाव
-
Buddha Purnima 2024: कब है बुद्ध पूर्णिमा, वैशाख मास में कैसे मनाया जाएगा ये उत्सव
-
Shani Shash Rajyog 2024: 30 साल बाद आज शनि बना रहे हैं शश राजयोग, इन 3 राशियों की खुलेगी लॉटरी