राजस्थान में भी मेघालय जैसा‘हनीमून मर्डर’, एक्सीडेंट समझी गई वारदात निकली सुनियोजित हत्या

राजस्थान के श्रीगंगानगर जिले से सामने आया एक मर्डर केस अब पूरे देश में चर्चा का विषय बन गया है. शुरुआत में यह मामला एक सामान्य हिट-एंड-रन दुर्घटना जैसा लग रहा था

राजस्थान के श्रीगंगानगर जिले से सामने आया एक मर्डर केस अब पूरे देश में चर्चा का विषय बन गया है. शुरुआत में यह मामला एक सामान्य हिट-एंड-रन दुर्घटना जैसा लग रहा था

author-image
Dheeraj Sharma
New Update
Honeyoon Murder

राजस्थान के श्रीगंगानगर जिले से सामने आया एक मर्डर केस अब पूरे देश में चर्चा का विषय बन गया है. शुरुआत में यह मामला एक सामान्य हिट-एंड-रन दुर्घटना जैसा लग रहा था, लेकिन पुलिस जांच आगे बढ़ी तो सच्चाई ने सबको चौंका दिया. यह केस कई मायनों में मेघालय के चर्चित हनीमून मर्डर कांड से मिलता-जुलता पाया गया.

Advertisment

सड़क हादसे की कहानी, जो टिक नहीं पाई

घटना शुक्रवार शाम की बताई जा रही है, जब नवविवाहित दंपती आशीष और अंजू टहलने निकले थे. इसी दौरान पीछे से आई एक तेज रफ्तार कार ने उन्हें टक्कर मार दी. आशीष की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि अंजू बेहोशी की हालत में सड़क पर पड़ी मिली. अंजू ने दावा किया कि उसके सोने के गहने भी लूट लिए गए.

मेडिकल रिपोर्ट ने खोली पोल

पुलिस को शुरू से ही कहानी में कुछ गड़बड़ नजर आई. पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में सामने आया कि आशीष के शरीर पर ऐसी चोटें थीं, जो केवल सड़क हादसे से संभव नहीं थीं. गला घोंटे जाने के संकेत भी मिले. वहीं अंजू के शरीर पर किसी तरह की गंभीर चोट नहीं थी, जिससे संदेह और गहरा गया.

फोन रिकॉर्ड से सामने आई साजिश

जांच के दौरान पुलिस ने अंजू के कॉल डिटेल रिकॉर्ड खंगाले. इसमें सामने आया कि वह संजू नाम के एक युवक से लगातार संपर्क में थी, जो उसका पूर्व बॉयफ्रेंड था और उसी इलाके में रहता था. इसके बाद पुलिस ने साजिश की कड़ियां जोड़नी शुरू कीं.

शादी के बाद टूटा रिश्ता, फिर रची हत्या की योजना

पुलिस के मुताबिक, आशीष और अंजू की शादी को अभी तीन महीने ही हुए थे, लेकिन अंजू इस रिश्ते से खुश नहीं थी. वह अपने मायके लौट गई, जहां उसने फिर से संजू से संपर्क साधा. दोनों ने मिलकर आशीष को रास्ते से हटाने की योजना बनाई.

सुनसान सड़क पर दिया गया वारदात को अंजाम

30 जनवरी की रात अंजू ने जानबूझकर आशीष को खाने के बाद टहलने के लिए बाहर ले जाया. एक सुनसान सड़क पर पहले से छिपे संजू और उसके दो साथियों ने आशीष पर हमला कर दिया. गला घोंटकर उसकी हत्या की गई और फिर मामले को सड़क हादसा दिखाने की कोशिश की गई.

लूट का नाटक और बेहोशी का ड्रामा

हत्या को असली हादसा दिखाने के लिए अंजू ने खुद अपना फोन और झुमके आरोपियों को दे दिए और बेहोश होने का नाटक किया, लेकिन बार-बार बयान बदलने और सबूतों ने उसकी साजिश उजागर कर दी.

मेघालय हनीमून मर्डर से मिलती-जुलती कहानी

यह केस मेघालय के राजा रघुवंशी हत्याकांड से काफी मिलता है, जहां पत्नी ने प्रेमी के साथ मिलकर पति की हत्या की थी. श्रीगंगानगर पुलिस ने चारों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है और मामले की गहन जांच जारी है.

rajasthan
Advertisment