गुजरात विधानसभा चुनाव की तैयारी में जुटी कांग्रेस, अशोक गहलोत को बनाया प्रभारी

कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने बुधवार को पार्टी नेता अशोक गहलोत को गुजरात का प्रभारी नियुक्त किया।

कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने बुधवार को पार्टी नेता अशोक गहलोत को गुजरात का प्रभारी नियुक्त किया।

author-image
Jeevan Prakash
एडिट
New Update
गुजरात विधानसभा चुनाव की तैयारी में जुटी कांग्रेस, अशोक गहलोत को बनाया प्रभारी

कांग्रेस नेता अशोक गहलोत (फाइल फोटो)

कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने बुधवार को पार्टी नेता अशोक गहलोत को गुजरात का प्रभारी नियुक्त किया। राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री गहलोत को गुरुदास कामत की जगह राज्य का नया प्रभारी बनाया गया है।

Advertisment

पार्टी की ओर से जारी एक प्रेस विज्ञप्ति के मुताबिक, महासचिव के रूप में गहलोत के साथ चार सचिव राजीव साटव, हर्षवर्धन सकपाल, वर्षा गायकवाड़ और जीतू पटवारी होंगे।

प्रेस विज्ञप्ति के मुताबिक, 'कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने एआईसीसी के नए दल को गुजरात के मामलों को देखने की जिम्मेदारी दी है।'

कांग्रेस गुजरात विधानसभा चुनाव में अपनी संभावनाओं में सुधार की उम्मीद कर रही है। बयान के मुताबिक, कामत ने पार्टी के सभी पदों से इस्तीफा दे दिया है।

कामत ने कहा कि उन्होंने गांधी से तीन फरवरी को अनुरोध किया था कि वह उन्हें सभी जिम्मेदारियों से मुक्त कर दें।

उन्होंने अपने इस निर्णय के पीछे का कारण बताए बिना कहा, 'मैं कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी और उपाध्यक्ष राहुल गांधी को धन्यवाद देना चाहता हूं कि उन्होंने मुझे पार्टी की सेवा करने का मौका दिया।'

आईपीएल 10 से जुड़ी हर बड़ी खबर के लिए यहां क्लिक करें

Source : IANS

assembly-elections congress rajasthan Ashok Gehlot gujarat
Advertisment