बीजेपी में बगावती सुर, राजस्थान से विधायक बोले- मोदी सरकार में सिर्फ अंबानी और अडाणी का हुआ विकास
मोदी राज पर अब बीजेपी पार्टी के अंदर ही सवाल उठने लगे हैं। राजस्थान के बीजेपी विधायक ने कहा कि मौजूदा सरकार में सिर्फ अडाणी और अंबानी का ही विकास हो रहा है और किसान बदहाल है।
नई दिल्ली:
मोदी राज पर अब बीजेपी पार्टी के अंदर ही सवाल उठने लगे हैं। राजस्थान के बीजेपी विधायक ने कहा कि मौजूदा सरकार में सिर्फ अडाणी और अंबानी का ही विकास हो रहा है और किसान बदहाल है।
बीजेपी के विधायक विधायक घनश्याम तिवारी ने कहा है कि, 'एक भी किसान ऐसा नहीं है जिस पर कर्ज न हो। किसान अपने दूध सड़क पर फेंक रहा है। बेरोजगारी बढ़ रही है।'
राजस्थान से भारतीय जनता पार्टी के विधायक घनश्याम तिवारी ने अब अपनी ही सरकार को आड़े हाथों लेते हुए राज्य की मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे की आलोचना की और इसके बाद प्रधानमंत्री मोदी को भी निशाने पर ले लिया।
तिवारी के कड़े तेवर दिखाते हुए केंद्र की भाजपा नीत एनडीए सरकार की आलोचना करते हुए कहा 'मौजूदा सरकार में केवल “अडाणी-अंबानी जैसे कुछ कॉर्पोरेट घरानों का” “विकास” हो रहा है जबकि किसान कष्ट झेल रहे हैं।'
यूपी: मुजफ्फरनगर में सांप्रदायिक हिंसा में 1 की मौत, 1 घायल
बीजेपी विधायक के मुताबिक भारत एक बड़ी आर्थिक शक्ति के तौर पर तो उभरा लेकिन भारतीयों का विकास नहीं हुआ।
घनश्याम तिवारी राजस्थान के सांगनेर से बीजेपी के विधायक है। मोदी सरकार की आलोचना से पहले तिवारी हाल ही में वसुंधरा राजे के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार की आलोचना करके मीडिया की सुर्खियों में आए थे।
उन्होंने कहा था कि वसुंधरा सरकार द्वारा नया कानून बनाकर पूर्व मुख्यमंत्रियों को आजीवन बंगला, कार और नौकर-चाकर दिए जाने की व्यवस्था कर दी गई है। इसे तिवारी से संवैधानिक लूट तक करार दिया था।
उन्होंने आरोप लगाया था कि मुख्यमंत्री वसुंधरा ने यह कानून पांच घंटों के अंदर राज्यपाल के दस्तखत के बिना पारित करवा लिया।
Don't Miss
वीडियो
IPL 2024
मनोरंजन
धर्म-कर्म
-
Shani Jayanti 2024: ये 4 राशियां हैं शनिदेव को बहुत प्रिय, शनि जयंती से इन राशियों के शुरू होंगे अच्छे दिन!
-
Aaj Ka Panchang 6 May 2024: क्या है 6 मई 2024 का पंचांग, जानें शुभ-अशुभ मुहूर्त और राहु काल
-
Love Rashifal 6 May 2024: इन राशियों का आज पार्टनर से हो सकता है झगड़ा, जानें अपनी राशि का हाल
-
Somwar Ke Upay: सोमवार के दिन करें ये चमत्कारी उपाय, शिव जी हो जाएंगे बेहद प्रसन्न!