Ashok Gehlot Net worth: धन के मामले में पीछे नहीं राजस्थान के सीएम अशोक गहलोत, जानें कितनी संपत्ति के हैं मालिक

राजस्थान ही नहीं देश की  राजनीति में जाना पहचाना नाम बन चुके मुख्यमंत्री अशोक गहलोत अपना 72वां जन्मदिन मना रहे हैं.

राजस्थान ही नहीं देश की  राजनीति में जाना पहचाना नाम बन चुके मुख्यमंत्री अशोक गहलोत अपना 72वां जन्मदिन मना रहे हैं.

author-image
Dheeraj Sharma
New Update
ashok gehlot

Ashok Gehlot Total Net Worth( Photo Credit : News Nation)

Ashok Gehlot Networth: राजस्थान ही नहीं देश की  राजनीति में जाना पहचाना नाम बन चुके मुख्यमंत्री अशोक गहलोत अपना 72वां जन्मदिन मना रहे हैं. जितना वक्त नेताओं को लोगों के बीच जगह बनाने में लगता है उससे कहीं ज्यादा वक्त अशोक गहलोत सत्ता पर काबिज होकर सरकार चला चुके हैं. यही नहीं उन्होंने अपने कुशल नेतृत्व में राजस्थान को आगे बढ़ाने में भी अहम भूमिका निभाई है. हालांकि बीजेपी की वसुंधरा राजे सिंधिया से उन्हें प्रदेश में कड़ी टक्कर का भी सामना करना पड़ा, लेकिन बावजूद इसके समय-समय पर वो जनता पर भरोसा कायम रखने में सफर रहे. आज हम अशोक गहलोत से सियासी सफर से अलग उनकी संपत्ति पर बात करेंगे. 

Advertisment

इतनी संपत्ति के मालिक हैं अशोक गहलोत
कांग्रेस के दिग्गज नेताओं में शुमार अशोक गहलोत संपत्ति के मामले में किसी से पीछे नहीं हैं. रजवाड़ों के प्रदेश के मुख्यमंत्री की मौजूदा संपत्ति 6 करोड़ 63 लाख रुपए है. उन्होंने ये जानकारी खुद 2018 के विधानसभा चुनाव के दौरान जो हलफनामा दाखिल किया था उसमें इसका उल्लेख किया था. 

यह भी पढ़ें - केंद्रीय मंत्री ने अशोक गहलोत को बताया राजनीति का रावण

5 वर्ष में तीन गुना बढ़ी संपत्ति
लास्ट हलफनामे के  मुताबिक खुद अशोक गहलोत की आय 9257523 रुपए बताई गई है. हालांकि बीते पांच वर्ष में गहलोत की संपत्ति में तीन गुना का इजाफा भी हुआ है. 2013 के हलफनामे से तुलना करें तो तब उनकी संपत्ति 2 करोड़, 36 लाख 4 हजार 154 रुपए थी. वहीं अचल संपत्ति की बात करें तो मौजूदा समय में अशोक गहलोत के पास कुल 4,59950 रुपए की अचल संपत्ति है. उनकी पत्नी के पास 52 लाख 21 हजार 839 रुपए हैं. 

हलफनामा में अशोक गहलोत की ओर से दी गई जानकारी के मुताबिक, उनके पास हाथ में नकदी के रूप में सिर्फ 30 हजार रुपए हैं. इनमें 20 हजार खुद रखते हैं जबकि 10 हजार रुपए पत्नी के पास रहते हैं. 

देश के 19वें मुख्यमंत्री
धन के मामले में एडीआर की रिपोर्ट के मुताबिक अशोक गहलोत देश क 19वें मुख्यमंत्री हैं. रिपोर्ट के मुताबिक देश में कुल 30 सीएम में से 27 मुख्यमंत्री करोड़पति हैं. इनमें अशोक गहलोत का स्थान 19 है.

HIGHLIGHTS

  • अपना 72वां जन्मदिन मना रहे अशोक गहलोत
  • संपत्ति के मामले में किसी से कम नहीं हैं अशोक गहलोत
  • देश के 30 सीएम में से 27 हैं करोड़पति
ashok gehlot history ashok gehlot birthday Ashot Gehlot Net Worth Ashok Gehlot education Ashok Gehlot Happy Birthday Ashok Gehlot Ashok Gehlot vs Sachin Pilot
      
Advertisment