/newsnation/media/media_files/2026/02/09/student-2026-02-09-13-53-33.jpg)
student
Punjab TarnTaran: पंजाब के तरन तारन जिले में सोमवार को एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है. गांव उसमा के 'माई भागो लॉ कॉलेज' में क्लास शुरू होते ही एक छात्र ने अपनी सहपाठी छात्रा की गोली मारकर हत्या कर दी. इसके बाद तुरंत अपने आपको भी गोली मारकर खुदकुशी कर ली. इस घटना के बाद कॉलेज परिसर में हड़कंप मच गया. छात्र-छात्राओं में दहशत का माहौल है.
सीधे क्लासरूम में एंट्री मार दी
मारी गई छात्रा का नाम संदीप कौर था. वह नौशेरा पन्नुआं गांव की निवासी थी. लॉ कॉलेज में पढ़ रही थी. जिस युवक ने गोली चलाई, उसका नाम प्रिंस राज सिंह है. वह गांव मल्लियां का निवासी था. रिपोर्ट के अनुसार, प्रिंस राज सिंह कॉलेज में पहुंचा और इसके बाद सीधे क्लासरूम में एंट्री मार दी. उसने संदीप को गोली मार दी. गोली लगते ही संदीप कौर बुरी तरह से घायल हो गईं. इस दौरान मौके पर उसकी मौत हो गई. बाद में प्रिंस राज सिंह ने खुद को गोली मार ली.
छात्र-छात्राएं चीखने-चिल्लाने लगीं
गोली चलने के बाद पूरे कॉलेज में अफरा-तफरी मच गई. छात्र-छात्राएं चीखने-चिल्लाने लगीं. लोग इधर-उधर भागने लगे. जल्दी ही पुलिस को खबर मिली और पुलिस की टीम मौके पर पहुंच गई. पुलिस ने घटनास्थल को सील कर दिया है. इसके साथ जांच शुरू कर दी. पिस्तौल समेत अन्य सबूत एकत्र कर लिए गए हैं. फोरेंसिक टीम ने जरूर सबूत एकत्र कर लिए हैं.
/newsnation/media/agency_attachments/logo-webp.webp)
Follow Us