पंजाब में बागी आप विधायक संदोआ ने इस्तीफा वापस लिया
बागी आप नेता सुखपाल सिंह खैरा के बाद संदोआ दूसरे विधायक हैं जिन्होंने अपना इस्तीफा वापस ले लिया है.
चंडीगढ़:
कांग्रेस में शामिल होने के छह महीने बाद, आम आदमी पार्टी के बागी विधायक अमरजीत सिंह संदोआ ने अपना इस्तीफा वापस ले लिया. उन्होंने कहा कि वह लोगों पर उपचुनाव का ‘‘अतिरिक्त वित्तीय बोझ’’ नहीं डालना चाहते हैं. बागी आप नेता सुखपाल सिंह खैरा के बाद संदोआ दूसरे विधायक हैं जिन्होंने अपना इस्तीफा वापस ले लिया है. रोपड़ से विधायक संदोआ ने गुरुवार को कहा, ‘‘मैंने एक विधायक के रूप में अपना इस्तीफा वापस ले लिया है. मैंने यह फैसला इसलिए लिया क्योंकि मैं नहीं चाहता था कि उपचुनाव की वजह से राज्य के लोगों पर अतिरिक्त वित्तीय बोझ डाला जाए.’’ उन्होंने अपने इस्तीफे की वापसी को लेकर पंजाब विधानसभा अध्यक्ष को पत्र लिखा.
वीडियो
IPL 2024
मनोरंजन
धर्म-कर्म
-
Good Friday 2024: क्यों मनाया जाता है गुड फ्राइडे, जानें प्रभु यीशु के बलिदान की कहानी
-
Sheetala Ashtami 2024: कब है 2024 में शीतला अष्टमी? जानें पूजा कि विधि, शुभ मुहूर्त और महत्व
-
Chaitra Navaratri 2024: भारत ही नहीं, दुनिया के इन देशों में भी है माता के शक्तिपीठ
-
Chanakya Niti: आचार्य चाणक्य के अनुसार देश का शासक कैसा होना चाहिए, जानें