/newsnation/media/post_attachments/images/2022/06/05/punjab-police-99.jpg)
Punjab Police ( Photo Credit : File Pic)
पंजाब के जालधंर से बड़ी खबर सामने आई है. यहां जालंधर देहात पुलिस के एसएसपी स्वपन शर्मा ने अंतर राष्ट्रीय कबड्डी खिलाड़ी के हाई प्रोफाइल कत्ल केस के सम्बन्ध में खुलासा किया है कि इस मामले में पुलिस ने अब तक 9 लोगों को गिरफ्तार किया है. इसके साथ ही कत्ल में इस्तेमाल हुए सात हथियार और तीन कारें भी बरामद की जा चुकी है. कत्ल के आरोप में गिरफ्तार हुए लोग ज्यादातर पंजाब से बाहर के है. कत्ल कांड के मुख्य आरोपी हरविंदर सिंह उर्फ फौजी ने बाकी आरोपियों को आने जाने के लिए गाड़ियां और हथियार मुहैया करवाए थे. आपको बता दें कि 14 मार्च, 2022, को शाम 06 बजे के करीब गाँव मल्लियां में चल रहे कबड्डी मैच के दौरान पाँच अज्ञात हमलावरों की तरफ से सन्दीप सिंह उर्फ सन्दीप नंगल अंबीया के तौर पर जाने जाते कबड्डी खिलाड़ी की गोली मार कर हत्या कर दी गई थी।
विकास वाले ने पंजाब में और भी कई कत्ल मामलों में शामिल होने की बात कबूली है. हरविंदर सिंह फौजी इस साल फरवरी में भारतीय फौज से रिटायर हुआ था. अब वह एक हिस्ट्रीशीटर है और उस पर हरियाणा पश्चिमी यूपी के अलग-अलग जिलों ने कत्ल, हथियारबंद डकैती और जबरी वसूली करने के कम से कम 21 अपराधिक मामले दर्ज हैं. कई मामलों में अदालत ने भगोड़ा घोषित किया है.
दूसरा मुख्य आरोपी विकास महले हरियाणा का रहने वाला है और उसके ऊपर भी कत्ल और ज़बरी वसूली के नौ मामले दर्ज हैं. जून 2021 में जालंधर में सुखमीत सिंह डिप्टी का मर्डर किया था. जनवरी 2022 में बठिंडा में मनप्रीत छला और मनप्रीत विकी के कत्ल में भूमिका कबूल की है.
Source : Mohit Bakshi