Punjab Governor: पंजाब के गवर्नर बनवारी लाल पुरोहित ने राष्ट्रपति को भेजा अपना इस्तीफा, बताए ये कारण

Punjab Governor: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को लिखे अपने अधिकारिक पत्र में बनवारीलाल पुरोहित ने पंजाब के साथ केंद्र शासित प्रदेश चंडीगढ़ के राज्यपाल पद से अपना त्यागपत्र दे दिया है.

author-image
Mohit Saxena
New Update
पंजाब के गवर्नर बनवारी लाल

पंजाब के गवर्नर बनवारी लाल( Photo Credit : social media)

Punjab Governor: पंजाब के राज्यपाल बनवारी लाल पुरोहित ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है. पुरोहित ने राष्ट्रपति को अपना इस्तीफा सौंप दिया है. पत्र में उन्होंने निजी कारणों का हवाला दिया है. उन्होंने एक पत्र में कहा, ‘अपने व्यक्तिगत कारणों और कुछ अन्य प्रतिबद्धताओं की वजह से मैं पंजाब के राज्यपाल और केंद्र शासित प्रदेश चंडीगढ़ के प्रशासन के पद से अपना इस्तीफा दे रहा हूं.’ राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को लिखे अपने अधिकारिक पत्र में बनवारीलाल पुरोहित ने पंजाब के साथ केंद्र शासित प्रदेश चंडीगढ़ के राज्यपाल पद से अपना त्यागपत्र दे दिया है.

Advertisment

ये भी पढ़ें: लालकृष्ण आडवाणी को मिलेगा भारत रत्न सम्मान, PM मोदी ने सोशल मीडिया पर दी जानकारी

राष्ट्रपति मुर्मू को लिखे उनके पत्र में कहा गया, ‘अपने व्यक्तिगत कारणों ओर कुछ अन्य प्रतिबद्धताओं की वजह से वे पंजाब के राज्यपाल और प्रशासक, केंद्र शासित प्रदेश, चंडीगढ़ के पद से अपना इस्तीफा देता हूं. कृपया इसे स्वीकार करें और उपकृत करें.’

जानें कौन हैं बनवारीलाल पुरोहित

आपको बता दें कि अगस्त 2021 बरवारीलाल ने पंजाब के 36वें राज्यपाल के रूप में शपथ ली थी.  तब पंजाब और हरियाणा उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश न्यायमूर्ति रवि शंकर झा ने पंजाब राजभवन में बनवारीलाल पुरोहित को इस पद की शपथ दिलाई. बनवारीलाल पुरोहित पंजाब के सीएम भगवंत मान के साथ तनातनी को लेकर चर्चा में रहे थे.

बनवारी लाल पुरोहित तीन बार लोकसभा सांसद रह चुके हैं. वे अंग्रेजी दैनिक अखबार ‘द हितवाद’ के प्रबंध संपादक भी रह चुके हैं. उनकी छवि एक प्रसिद्ध सामाजिक कार्यकर्ता राष्ट्रवादी विचारक की रही है. पुरोहित के पास सार्वजनिक जीवन में चार दशकों का अनुभव है. 

Source : News Nation Bureau

पंजाब के राज्यपाल का इस्तीफा पंजाब के गवर्नर बनवारीलाल पुरोहित बनवारी लाल Punjab Governor Banwarilal Purohit Punjab Governor Resignation of Punjab Governor
      
Advertisment