फाइल फोटो (Image Source- Gettyimages)
भारत ने जब अंग्रेजों के काले शासन से छूटकर नई सुबह में चलना शुरू किया तो उसी वर्ष पंजाब की राजनीति में एक ऐसे नेता का उदय हुआ जिसकी छटा आज भी निखर रही है। बात हो रही है देश के सबसे अधिक उम्र के मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल की। जिनकी प्रतिष्ठा शनिवार को वोटिंग मशीन में कैद हो जाएगी। पंजाब के 117 सीटों पर वोट डाले जा रहे हैं।
90 वर्षीय प्रकाश सिंह बादल लांबी विधानसभा क्षेत्र से चुनाव लड़ रहे हैं। जहां उन्हें कांग्रेस के मुख्यमंत्री पद के प्रत्याशी और पूर्व मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह व आम आदमी पार्टी के जरनैल सिंह कड़ी चुनौती दे रहे हैं। लांबी विधानसभा की सीट बठिंडा संसदीय क्षेत्र में आती है जहां से प्रकाश सिंह बादल की बहू और सुखबीर सिंह बादल की पत्नी हरसिमरत कौर बादल सांसद हैं।
और पढ़ें: Live: गोवा और पंजाब में विधानसभा के लिए चुनाव जारी
बादल लांबी सीट से पिछले पांच बार से विधायक हैं। लेकिन उनके लिए 70 साल के राजनीतिक करियर का सबसे कठिन मुकाबला है। बादल की पार्टी शिरोमणि अकाली दल (शिअद)-बीजेपी गठबंधन पंजाब में लगातार तीसरी बार वापसी के आस में है। लेकिन पहली बार विधानसभा चुनाव में हाथ आजमा रही आम आदमी पार्टी और मुख्य विपक्षी दल गठबंधन को कड़ी चुनौती दे रही है।
विधानसभा चुनाव 2017 से जुड़ी हर खबर के लिए यहां क्लिक करें
Source : News Nation Bureau
/newsnation/media/agency_attachments/logo-webp.webp)
Follow Us