पंजाब के CM भगवंत मान कल रचाएंगे शादी, जानें कौन बनेगी जीवनसंगिनी?

Bhagwant Mann' Marriage: पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ( Punjab CM Bhagwant Mann ) परिणय सूत्र में बंधने जा रहे हैं. भगवंत कल यानी गुरुवार को चंडीगढ़ में शादी रचाएंगे.

Bhagwant Mann' Marriage: पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ( Punjab CM Bhagwant Mann ) परिणय सूत्र में बंधने जा रहे हैं. भगवंत कल यानी गुरुवार को चंडीगढ़ में शादी रचाएंगे.

author-image
Mohit Sharma
एडिट
New Update
Bhagwant Mann

Bhagwant Mann ( Photo Credit : FILE PIC)

Bhagwant Mann' Marriage: पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ( Punjab CM Bhagwant Mann ) परिणय सूत्र में बंधने जा रहे हैं. भगवंत कल यानी गुरुवार को चंडीगढ़ में शादी रचाएंगे. भगवंत मान की शादी में आम आदमी पार्टी के संयोजक और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल समेत कई मंत्री, बड़े नेता और दिग्गज हस्तियां शामिल होंगी. आपको बता दें कि यह भगवंत मान की दूसरी शादी है. भगवंत का अपनी पहली पत्नी इंदरप्रीत कौर से तलाक हो चुका है. इंदरप्रीत अपने दो बच्चों के साथ अमेरिका में रहती हैं. 48 वर्षीय भगवंत मान अब डॉ. गुरप्रीत कौर के साथ शादी करने जा रहे हैं. 

Advertisment

भगवंत मान की शादी का आयोजन चंडीगढ़ में होगा

जानकारी के अनुसार भगवंत मान की शादी का आयोजन चंडीगढ़ में होगा. शादी कार्यक्रम में सीएम अरविंद केजरीवाल समेत बहुत खास लोग ही शामिल होंगे. आपको बता दें कि भगवंत मान कॉमेडियन से राजनेता बने हैं. वह पहली बार 2014 में पहली बार संगरूर से सांसद बने थे. उस समय उनकी पत्नी इंद्रजीत कौर ने भी उनका प्रचार किया था. बताया जा रहा है कि 2015 में दोनों के बीच तलाक हो गया था. यही नहीं भगवंत मान ने 2019 लोकसभा चुनाव में भी संगरूर सीट से ही विजय हासिल की थी. इसके बाद वह 2022 में आम आदमी पार्टी की ओर से ही पंजाब में मुख्यमंत्री पद के उम्मीदवार बने. इस चुनाव में आप को मिले प्रचंड बहुमत के बाद उनको मुख्यमंत्री बनाया गया.

Source : News Nation Bureau

bhagwant mann oath भगवंत मान भगवंत मान की शादी Punjab CM Bhagwant Mann bhagwant mann biography CM Bhagwant Mann decision bhagwant mann ki shadi bhagwant mann marriage सीएम भगवंत मान
      
Advertisment