आज शादी के बंधन में बंध जाएंगे पंजाब के CM भगवंत मान, देखिए मेहमानों की लिस्ट

Bhagwant Mann' Marriage: पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ( Punjab CM Bhagwant Mann ) आज शादी के बंधन में बंधने जा रहे हैं. भगवंत आज यानी गुरुवार को चंडीगढ़ में शादी रचाएंगे.

Bhagwant Mann' Marriage: पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ( Punjab CM Bhagwant Mann ) आज शादी के बंधन में बंधने जा रहे हैं. भगवंत आज यानी गुरुवार को चंडीगढ़ में शादी रचाएंगे.

author-image
Mohit Sharma
New Update
Bhagwant Mann Marriage

Bhagwant Mann Marriage ( Photo Credit : News Nation)

Bhagwant Mann' Marriage: पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ( Punjab CM Bhagwant Mann ) आज शादी के बंधन में बंधने जा रहे हैं. भगवंत आज यानी गुरुवार को चंडीगढ़ में शादी रचाएंगे. भगवंत मान की शादी में आम आदमी पार्टी के संयोजक और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल समेत कई मंत्री, बड़े नेता और दिग्गज हस्तियां शामिल होंगी. आपको बता दें कि यह भगवंत मान की दूसरी शादी है. भगवंत का अपनी पहली पत्नी इंदरप्रीत कौर से तलाक हो चुका है. इंदरप्रीत अपने दो बच्चों के साथ अमेरिका में रहती हैं. 48 वर्षीय भगवंत मान अब डॉ. गुरप्रीत कौर के साथ शादी करने जा रहे हैं. 

Advertisment

भगवंत मान की शादी का चंडीगढ़ में आयोजन

भगवंत मान की शादी के लिए चंडीगढ़ में खास आयोजन किया गया है. शादी कार्यक्रम में सीएम अरविंद केजरीवाल समेत बहुत खास लोग ही शामिल होंगे. आपको बता दें कि भगवंत मान कॉमेडियन से राजनेता बने हैं. वह पहली बार 2014 में पहली बार संगरूर से सांसद बने थे. उस समय उनकी पत्नी इंद्रजीत कौर ने भी उनका प्रचार किया था. बताया जा रहा है कि 2015 में दोनों के बीच तलाक हो गया था. यही नहीं भगवंत मान ने 2019 लोकसभा चुनाव में भी संगरूर सीट से ही विजय हासिल की थी. इसके बाद वह 2022 में आम आदमी पार्टी की ओर से ही पंजाब में मुख्यमंत्री पद के उम्मीदवार बने. इस चुनाव में आप को मिले प्रचंड बहुमत के बाद उनको मुख्यमंत्री बनाया गया.

पेशे से डॉक्टर हैं गुरप्रीत कौर

सीएम भगवंत मान की होने वाली पत्नी की पेशे से एक डॉक्टर हैं. गुरप्रीत कौर की कुछ तस्वीरें सामने आई हैं. जिसमें वह पीले रंग के सूट में नजर आ रही हैं. पीटीसी पंजाब की रिपोर्ट की मुताबिक, गुरप्रीत कौर एक सामान्य परिवार से हैं. भगवंत मान और गुरप्रीत कौर दोनों ही एक दूसरे को काफी लंबे समय से जानते हैं. रिपोर्ट में बताया गया कि गुरप्रीत कौर भगवंत मान की घर भी आ चुकी हैं. हालांकि उनके बारे में अभी कुछ अधिक जानकारी सामने नहीं आई हैं.

Source : News Nation Bureau

Bhagwant Mann first wife भगवंत मान की शादी Punjab CM Bhagwant Mann bhagwant mann biography मुख्यमंत्री भगवंत मान पंजाब सीएम भगवंत मान bhagwant mann ki shadi bhagwant mann marriage
Advertisment