पंजाब में महिलाओं को हर महीने मिलेंगे 1000 रुपये, मुख्यमंत्री भगवंत मान ने बताईं सरकार की बड़ी योजनाएं

Punjab News: पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने विधानसभा में सरकार की प्रमुख योजनाओं और उपलब्धियों का जिक्र करते हुए महिलाओं के लिए नई ‘मुख्यमंत्री मांवा-धीयां सत्कार योजना’ समेत कई विकास कार्यों की जानकारी दी.

Punjab News: पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने विधानसभा में सरकार की प्रमुख योजनाओं और उपलब्धियों का जिक्र करते हुए महिलाओं के लिए नई ‘मुख्यमंत्री मांवा-धीयां सत्कार योजना’ समेत कई विकास कार्यों की जानकारी दी.

author-image
Yashodhan Sharma
New Update
Punjab CM Mann

Punjab CM Mann Photograph: (NN)

Punjab News: पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने विधानसभा को संबोधित करते हुए कहा कि राज्य सरकार आम लोगों के लिए किए गए वादों को पूरा करने के लिए लगातार काम कर रही है. उन्होंने बताया कि सरकार की कई योजनाओं का सीधा फायदा लोगों तक पहुंच रहा है और आने वाले समय में विकास की रफ्तार और तेज होगी.

Advertisment

‘मुख्यमंत्री मांवा-धीयां सत्कार योजना’ का किया जिक्र

मुख्यमंत्री ने महिलाओं के लिए शुरू की जा रही ‘मुख्यमंत्री मांवा-धीयां सत्कार योजना’ का खास तौर पर जिक्र किया. उन्होंने कहा कि इस योजना के तहत सामान्य वर्ग की 18 वर्ष से अधिक उम्र की महिलाओं को हर महीने 1000 रुपये और अनुसूचित जाति वर्ग की महिलाओं को 1500 रुपये दिए जाएंगे. उन्होंने कहा कि आम परिवारों के लिए यह राशि काफी महत्वपूर्ण होती है और यह महिलाओं के सम्मान से जुड़ी पहल है. इस योजना के लिए पंजीकरण प्रक्रिया 13 अप्रैल से शुरू की जाएगी.

हर परिवार को बेहतर जीवन सुविधाएं मिलें- सीएम मान

मुख्यमंत्री ने बताया कि राज्य में लोगों को बेहतर सुविधाएं देने के लिए कई योजनाएं चलाई जा रही हैं. इनमें मुफ्त बिजली, महिलाओं के लिए मुफ्त बस यात्रा और स्वास्थ्य सेवाओं में बड़े सुधार शामिल हैं. उन्होंने कहा कि सरकार का लक्ष्य है कि हर परिवार को बेहतर जीवन सुविधाएं मिलें.

प्रदेश में 881 आम आदमी क्लीनिक शुरू

स्वास्थ्य सेवाओं के बारे में जानकारी देते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य में 881 आम आदमी क्लीनिक शुरू किए गए हैं, जहां बड़ी संख्या में लोग इलाज करवा रहे हैं. इन क्लीनिकों में अब तक 5 करोड़ से अधिक मरीजों का इलाज किया जा चुका है. उन्होंने बताया कि ‘मुख्यमंत्री सेहत योजना’ के तहत हर परिवार को 10 लाख रुपये तक का कैशलेस इलाज उपलब्ध कराया जा रहा है. इस योजना में सरकारी और निजी मिलाकर लगभग 900 अस्पताल शामिल किए गए हैं.

यहां स्थापित किए नए मेडिकल कॉलेज

उन्होंने बताया कि स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूत करने के लिए लहिरागागा, संगरूर, मलेरकोटला, होशियारपुर और कपूरथला में नए मेडिकल कॉलेज स्थापित किए जाएंगे. इसके अलावा सरकारी अस्पतालों में डॉक्टरों की भर्ती भी की गई है ताकि लोगों को बेहतर इलाज मिल सके.

शिक्षा क्षेत्र में सुधारों पर भी की चर्चा

शिक्षा क्षेत्र में किए गए सुधारों का जिक्र करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य में 118 स्कूल ऑफ एमिनेंस स्थापित किए जा रहे हैं. इन स्कूलों का उद्देश्य विद्यार्थियों को उच्च स्तर की शिक्षा उपलब्ध कराना है. उन्होंने बताया कि प्रिंसिपलों और शिक्षकों को फिनलैंड, सिंगापुर और आईआईएम अहमदाबाद जैसे संस्थानों में प्रशिक्षण के लिए भेजा जा रहा है. वर्ष 2022 से अब तक 13,765 शिक्षकों की भर्ती भी की जा चुकी है.

दिया जा रहा टीचरों को विशेष प्रशिक्षण

मुख्यमंत्री ने कहा कि आने वाला समय आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस का है, इसलिए बच्चों को नई तकनीकों से परिचित कराने के लिए शिक्षकों को विशेष प्रशिक्षण दिया जा रहा है. उन्होंने यह भी बताया कि राष्ट्रीय उपलब्धि सर्वे-2024 में पंजाब ने बेहतरीन प्रदर्शन किया है, जो राज्य के लिए गर्व की बात है.

किसानों के लिए दिन के समय बिजली कराई जा रही उपलब्ध

कृषि क्षेत्र की बात करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि किसानों को अब दिन के समय बिजली उपलब्ध कराई जा रही है, जिससे खेती करना आसान हुआ है. उन्होंने बताया कि किसानों को गन्ने का 416 रुपये प्रति क्विंटल का भाव दिया जा रहा है, जो देश में सबसे अधिक है. इसके साथ ही नहरों के नवीनीकरण और नई मालवा नहर के निर्माण जैसे काम भी किए जा रहे हैं.

रोजगार के बारे में दी जानकारी 

रोजगार के बारे में जानकारी देते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार ने अब तक 63,943 युवाओं को सरकारी नौकरियां दी हैं. उन्होंने कहा कि भर्ती प्रक्रिया पारदर्शी तरीके से की गई है. इसके अलावा उद्योगों को बढ़ावा देने के लिए भी कई कदम उठाए जा रहे हैं. लुधियाना में 3200 करोड़ रुपये की लागत से टाटा स्टील का बड़ा मैन्युफैक्चरिंग प्लांट स्थापित किया जा रहा है, जिससे हजारों युवाओं को रोजगार मिलने की उम्मीद है.

रौशन पंजाब अभियान का भी किया जिक्र

मुख्यमंत्री ने बताया कि राज्य में बुनियादी ढांचे को मजबूत करने के लिए ‘रौशन पंजाब’ अभियान के तहत लगभग 5000 करोड़ रुपये खर्च किए जा रहे हैं. इसमें बिजली व्यवस्था को बेहतर बनाना और अंडरग्राउंड तारें बिछाना भी शामिल है. इसके अलावा 44,920 किलोमीटर सड़कों का नवीनीकरण भी किया जा रहा है.

कई प्रशासनिक सेवाओं को भी बनाया आसान

सीएम ने आगे कहा कि लोगों की सुविधा के लिए कई प्रशासनिक सेवाओं को भी आसान बनाया गया है. जमीन की रजिस्ट्री से जुड़ी समस्याओं को कम करने के लिए ई-रजिस्ट्री और ई-जमाबंदी व्यवस्था लागू की गई है. साथ ही राज्य में 19 टोल प्लाजा बंद किए गए हैं, जिससे आम लोगों को आर्थिक राहत मिल रही है.

अंत में मुख्यमंत्री ने कहा कि पंजाब सरकार लोगों की सेवा और राज्य के विकास के लिए पूरी प्रतिबद्धता के साथ काम करती रहेगी, ताकि आने वाले समय में पंजाब और अधिक प्रगति कर सके.

यह भी पढ़ें: Punjab SSSB में निकली Senior Assistant की भर्ती, सैलरी, फीस सहित जानें पूरी डिटेल

punjab
Advertisment