Punjab: शादी सामरोह में मातम, AAP सरपंच हरपिंदर सिंह की गोली मारकर हत्या

शादी की खुशियां मातम में बदल गईं. बारात में चीख-पुकार का माहौल है. गोलीबारी में सरपंच का एक साथी भी घायल हो गया.

शादी की खुशियां मातम में बदल गईं. बारात में चीख-पुकार का माहौल है. गोलीबारी में सरपंच का एक साथी भी घायल हो गया.

author-image
Mohit Saxena
New Update
aap

aap sarpanch harpinder Singh

पंजाब में आम आदमी पार्टी के मौजूदा सरपंच की विवाह समारोह में सरेआम हत्या कर दी गई. इस घटना के बाद शादी की खुशियां मातम में बदल गईं. गोलीबारी में सरपंच का एक साथी भी घायल हो गया. उसे अमृतसर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है. इस हमले को अंजाम देने वाला एक अज्ञान हमलावार फरार हो गया है. थाना सरहाली की पुलिस ने कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है. 

Advertisment

अचानक गोलियां चलानी शुरू हो गईं

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, जिला तरनतारन के तहत गांव ठठियां महंता के 45 वर्षीय मौजूदा सरपंच हरपिंदर सिंह के विवाह समारोह में शामिल होने पहुंचे थे. इस दौरान जब हरपिंदर सिंह स्टेज पर अपने साथियों और करीबियों के साथ नृत्य कर रहे थे. तभी एक अज्ञात व्यक्ति ने अचानक गोलियां चलानी शुरू हो गईं. गोली लगने से हरपिंदर सिंह के पेट और सिर में गंभीर चोट आई हैं. इससे मौके पर उनकी मौत हो गई. 

वारदात की जांच शुरू 

इस फायरिंग में एक अन्य शख्स घायल हो गया. इससे अमृतसर के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है. घटना के बाद जिले एसएसपी सुरिंदर लांबा भारी पुलिस बल मौके पर पहुंचा. इस दौरान विवाह समारोह में इस वारदात की जांच आरंभ कर दी है.

दोनों अधिकारियों को सस्पेंड कर दिया है

पंजाब के तरनतारन में सरपंच की हत्या के मामले में पुलिस अधिकारियों पर बड़ी गाज गिरी है. ऐसा बताया जा रहा है कि पंजाब सरकार ने डीएसपी पट्टी जगबीर सिंह और एसएचओ सरहाली गुरविंदर सिंह को आम आदमी पार्टी (AAP) सरपंच की हत्या के केस में निलंबित  कर दिया गया है. जवाबदेही तय करते हुए डीजीपी गौरव यादव ने कहा कि पर्याप्त निवारक कदम न उठाने की वजह से दोनों अधिकारियों को सस्पेंड कर दिया है.

ये भी पढ़ें: AI Impact Summit 2026: 'कैमरे के सामने आने के उत्साह में नेहा ने दी गलत जानकारी', गलगोटिया यूनिवर्सिटी की सफाई

AAP AAM Admi Party AAM Admi Party news
Advertisment