/newsnation/media/media_files/2026/02/01/pm-modi-punjab-visit-adampur-airport-name-change-to-shri-guru-ravidas-maharaj-airport-2026-02-01-16-58-15.jpg)
PM Modi Punjab Visit
PM Modi Punjab Visit: पंजाब के आदमपुर एयरपोर्ट का नाम बदल दिया गया है. आदमपुर एयरपोर्ट अब श्री गुरु रविदास महाराज हवाई अड्डा कहलाएगा. दरअसल, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी रविवार को पंजाब के जालंधर एयरपोर्ट पहुंचे. उन्होंने जालंधर के आदमपुर एयरपोर्ट का के बदले नाम श्री गुरु रविदास महाराज हवाई अड्डा का उद्घाटन किया. पीएम मोदी ने इसके बाद लुधियाना के हलवारा स्थित इंटरनेशनल एयरपोर्ट का वर्चुअल उद्घाटन किया.
पीएम मोदी यहां से सीधे डेरा सचखंड बल्लां पहुंचे. डेरा सचखंड बल्लां रविदासिया समाज का सबसे बड़ा धार्मिक स्थल है. पीएम मोदी संत रविदास जी की जयंती पर आयोजित कार्यक्रम में पहुंचे. यहां उन्होंने समाज के सबसे बड़े संत निरंजन दास के पैर छूए. उन्होंने कहा कि मैं पंजाब दी धरती नूं नमन करदा हां.
जानें क्या बोले पीएम मोदी
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने कहा कि धन-धन गुरुदेव, जय गुरुदेव. मेरा सौभाग्य है कि आज मुझे डेरा बल्लां में आने का मौका मिला. गुरुदेव के दर्शन हुए. मेरे भाइयों-बहनों, मैं पंजाब दी इस धरती नूं नमन करदा हां. उन्होंने कहा कि मेरा रिश्ता संत गुरू रविदास जी की जन्मभूमि काशी से है. जब भी मैं सीर गोवर्धनपुर जाता हूं तो बड़ी संख्या में पंजाब के मेरे भाई बहनों से मुझे मिलने का सौभाग्य मिलता है. मैं इस बार संत रविदास जी की प्रेरणा भूमि पंजाब की वीर भूमि में आया हूं. मेरा मानना है कि ये गुरू रविदास जी की इच्छा है और मेरा सौभाग्य है.
जानें क्या बोले प्रबंधक
कार्यक्रम में मौजूद डेरे के प्रबंधक ने कहा कि हमने पंजाब में धर्म परिवर्तन नहीं होने दिया. करोड़ों लोग डेरे से जुड़े हैं. पीएम का स्वागत है. डेरा प्रबंधक ने बताया कि 78 साल से किसी ने हमारे समाज के बारे में कुछ नहीं सोचा. नरेंद्र मोदी देश से पहले ऐसे प्रधानमंत्री हैं, जो हमारे डेरे पर आए हैं. पीएम मोदी ने रविदासिया समाज को समझा. उन्होंने हमारे महाराज को इतना बड़ा सम्मान दिया है. संत निरंजन दास को पद्मश्री से सम्मानित करने के ऐलान से संगत में खुशी का माहौल है.
/newsnation/media/agency_attachments/logo-webp.webp)
Follow Us