खिलाड़ियों की ललकार, पंजाब से भ्रष्टाचार हटाने के लिए केजरीवाल की सरकार लाएंगे

पंजाब में आम आदमी पार्टी के काफिले में तब भारी विस्तार हुआ जब पंजाब के नामवर खिलाड़ी अरविंद केजरीवाल की लोक हितैषी नीतियों से प्रभावित होकर आम आदमी पार्टी में शामिल हुए.

पंजाब में आम आदमी पार्टी के काफिले में तब भारी विस्तार हुआ जब पंजाब के नामवर खिलाड़ी अरविंद केजरीवाल की लोक हितैषी नीतियों से प्रभावित होकर आम आदमी पार्टी में शामिल हुए.

author-image
Deepak Pandey
New Update
aap

खिलाड़ियों की ललकार, पंजाब मे लाएंगे केजरीवाल की सरकार( Photo Credit : न्यूज नेशन)

पंजाब में आम आदमी पार्टी के काफिले में तब भारी विस्तार हुआ जब पंजाब के नामवर खिलाड़ी अरविंद केजरीवाल (Arvind Kejriwal) की लोक हितैषी नीतियों से प्रभावित होकर आम आदमी पार्टी में शामिल हुए. इन खिलाडिय़ों का ‘आप’ के दिल्ली से विधायक और पंजाब मामलों के इंचार्ज जरनैल सिंह, रोपड़ से विधायक अमरजीत सिंह सन्दोआ, खेल विंग के प्रदेश अध्यक्ष करतार सिंह और पार्टी के प्रदेश महासचिव हरचंद सिंह बरसट ने पार्टी के चंडीगढ़ स्थित मुख्य दफ्तर में औपचारिक तौर पर स्वागत किया. पंजाब और भारत का नाम राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर चमकाने वाले जिम्नास्टिक खिलाड़ी सोहन लाल लोटे, रोकबाल अमचुइर एसोसिएशन पंजाब के अध्यक्ष धर्मवीर सिंह, पूर्व एसपी प्रगट सिंह, समाज सेवी सुखविंदर सिंह खुशरोपुर, पूर्व डीएसपी और रेसलर शेर ए हिंद और पंजाब टाइगर प्यारा सिंह, पूर्व पुलिस अधिकारी बाज सिंह, पूर्व डीएसपी अवतार सिंह और लुधियाना के प्रसिद्ध समाज सेवी गुरचरण सिंह राजपूत आज आम आदमी पार्टी में शामिल हुए.

Advertisment

इन राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ियों समेत पूर्व पुलिस आधिकारियों का पार्टी में स्वागत करते जरनैल सिंह ने कहा कि आम आदमी पार्टी की लोक हितैषी नीतियां और दिल्ली की अरविंद केजरीवाल सरकार के कार्यों से प्रभावित होकर हर वर्ग के लोग ‘आप’ में शामिल हो रहे हैं. उन्होंने कहा कि इन महान खिलाडिय़ों, पूर्व पुलिस आधिकारियों और समाज सेवियों के मार्ग दर्शन में आम आदमी पार्टी पंजाब की राजसत्ता तक पहुंचेगी.

इस समय सोहन लाल लोटे ने कहा कि भ्रष्टाचार से मुक्ति पाने के लिए केजरीवाल की पार्टी लाएंगे और भ्रष्टाचारियों को हराएंगे. जब शेरे हिंद पंजाब और पंजाब टाइगर खिताबी प्यारा सिंह ने कहा पंजाब इस समय भ्रष्टाचार में जकड़ा हुआ है. पंजाब की सरकार में अकाली हों या कांग्रेसी इनका सरकार चलाने का नियम लूट करना ही रहा है. इन बेईमान पार्टियों का राज बदलने के लिए और आम आदमी पार्टी की ईमानदार सरकार बनाने के लिए अब पंजाब के खिलाड़ी मैदान में उतर चुके हैं.

HIGHLIGHTS

  • पंजाब के नामवर खिलाड़ी बड़ी संख्या में आम आदमी पार्टी में हुए शामिल
  • महान खिलाड़ियों के मार्ग दर्शन में आम आदमी पार्टी पंजाब की राजसत्ता में पहुंचेगी : जरनैल सिंह
  • आम आदमी पार्टी की ईमानदार सरकार बनाने को अब पंजाब के खिलाड़ी मैदान में उतर गए हैं

Source : News Nation Bureau

congress Punjab AAP BJP cm arvind kejriwal punjab election
      
Advertisment