ये 'पैडवुमैन' स्लम में रहने वाली लड़कियों में बांट रही हैं मुफ्त पैड, 2 रुपये है प्रत्येक पैड की कीमत

बॉलीवुड अभिनेता अक्षय कुमार की फिल्म 'पैडमैन' से प्रेरित हो चंडीगढ़ स्थित दो लड़कियों ने शहर के स्लम इलाकों में रहने वाली लड़कियों के लिए 'स्पॉट फ्री' नाम से एक स्वच्छता अभियान शुरू किया है।

बॉलीवुड अभिनेता अक्षय कुमार की फिल्म 'पैडमैन' से प्रेरित हो चंडीगढ़ स्थित दो लड़कियों ने शहर के स्लम इलाकों में रहने वाली लड़कियों के लिए 'स्पॉट फ्री' नाम से एक स्वच्छता अभियान शुरू किया है।

author-image
arti arti
एडिट
New Update
ये 'पैडवुमैन' स्लम में रहने वाली लड़कियों में बांट रही हैं मुफ्त पैड, 2 रुपये है प्रत्येक पैड की कीमत

पैडवुमेन

बॉलीवुड अभिनेता अक्षय कुमार की फिल्म 'पैडमैन' से प्रेरित होकर चंडीगढ़ की दो लड़कियों ने शहर के स्लम इलाकों में रहने वाली लड़कियों के लिए 'स्पॉट फ्री' नाम से एक स्वच्छता अभियान शुरू किया है।

Advertisment

जानवी सिंह (15) और लावन्य जैन (17), इस अभियान के जरिए गरीब लड़कियों के लिए सैनेटरी पैड बनाने और उन्हें बांटने का काम कर रही हैं। दोनों लड़कियां स्लम क्षेत्रों में रहने वाली लड़कियों को सैनेटरी पैड के इस्तेमाल के बारे में, पीरिड्स के बारे में और उससे जुड़ी स्वास्थ्य समस्याओं के बारे जागरुक कर रही हैं।

जानवी ने बताया कि 'पैडमैन मूवी देखने के बाद उन्होंने सोचा कि उन्हें भी सैनेटरी पैड उन लड़कियों में बांटने चाहिए, जो इन्हें नहीं खरीद सकती। पर फिर हमें यह बहुत मंहगा लगा, फिर हमनें खुद ही पैड्स बनाने के बारे में सोचा।'

आगे जानवी ने बताया कि 'हमारे द्वारा बनाए गए प्रत्येक पैड की कीमत 2 रुपये है। मैं यही प्रक्रिया अपने बोर्ड स्कूल के छात्रों को भी बताऊंगी।'

वह 10 सैनिटरी नैपकिन का एक पैकेट बनाते हैं और प्लास्टिक के बैग का उपयोग करने से बचने के लिए उन्हें अख़बार के रोल में पैक करते हैं। बाद में, ये स्लम में रहने वाली लड़कियों और महिलाओं के बीच बांटे जाते हैं।

और पढ़ें- रेप के आरोपी विधायक कुलदीप सिंह सेंगर के खिलाफ CBI ने दायर किया चार्जशीट

Source : News Nation Bureau

punjab Padwomen distribute 2 rs. sanitary pads in slums Chandigarh janvi singh lavaanya jain
Advertisment