/newsnation/media/media_files/2026/02/12/operation-prahar-2-punjab-police-raids-8278-locations-3260-arrested-in-72-hour-crackdown-2026-02-12-23-17-45.jpg)
Operation Prahar-2: (X@PunjabPoliceInd)
पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के निर्देशों पर पंजाब को गैंगस्टर मुक्त बनाने के लिए मुहिम चलाई जा रही है. पंजाब पुलिस के गैंगस्टरां ते वार मुहिम के तहत ऑपरेशन प्रहार-2 में पुलिस को बड़ी कामयाबी मिली है. 72 घंटे तक चले इस विशेष मुहीम में पंजाब पुलिस ने वांछित अपराधियों से जुड़े 8,278 ठिकानों पर छापेमारी की.
प्रदेश भर में पुलिस ने की कार्रवाई
पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) गौरव यादव के नेतृत्व में शुरू हुए इस अभियान में पुलिस जवान बड़ी संख्या में शामिल हुए. दो हजार से अधिक टीमों में 12 हजार से अधिक पुलिसकर्मियों ने प्रदेश भर में एक साथ कार्रवाई की. वरिष्ठ अधिकारियों ने स्वयं विभिन्न जिलों का दौरा किया और अभियान की निगरानी की.
Operation Prahaar | Gangstran Te Vaar
— Punjab Police India (@PunjabPoliceInd) February 12, 2026
Senior officers lead from the front — coordinated action across every district, every hideout exposed, one mission: #GangstranTeVaarpic.twitter.com/T1PAnBsWFj
3,260 लोगों की हुई गिरफ्तारी
स्पेशल डीजीपी कानून और व्यवस्था अर्पिता शुक्ला ने बताया कि तीन दिनों में 7,498 व्यक्तियों को हिरासत में लिया गया है. इनमें से 3,260 लोगों को गिरफ्तार किया गया है. गिरफ्तार आरोपियों में 135 घोषित भगोड़े अपराधी शामिल हैं. पुलिस ने कार्रवाई के दौरान, 47 हथियार, 4.8 किलो हेरोइन, 3.6 किलो अफीम, 42,797 नशीली गोलियां, 68 किलो भुक्की और 30 लाख रुपये की ड्रग मनी बरामद की गई है. इसके अलावा, 1,450 लोगों को एहतियातन हिरासत में लिया गया है. वहीं, 2,788 को जांच के बाद छोड़ दिया गया है.
गैंगस्टरवाद के खत्म होने तक जारी रहेगा अभियान
डीजीपी ने कहा कि ये अभियान उम्मीद से अधिक सफल रही है. गैंगस्टरवाद के खात्मे तक ये जारी रहेगा. नागरिकों से एंटी गैंगस्टर हेल्पलाइन 93946-93946 पर गोपनीय सूचना देने की अपील की गई है.
नशे के खिलाफ भी कार्रवाई
गैगंस्टरों के साथ-साथ नशे के खिलाफ भी पुलिस ने कार्रवाई की. ‘युद्ध नशेयां विरुद्ध’ अभियान के तहत एक ही दिन में 164 नशा तस्करों की गिरफ्तारी हुई है. अब तक कुल 49,129 तस्करों की गिरफ्तारी हो चुकी है.
/newsnation/media/agency_attachments/logo-webp.webp)
Follow Us