/newsnation/media/media_files/2026/01/01/bhagwat-mann-punjab-government-2026-01-01-18-32-03.jpg)
CM Bhagwant Mann
Punjab News: पंजाब में आम आदमी पार्टी की सरकार है. मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान सरकार लगातार पंजाब के कानून-व्यवस्था को मजबूत बनाने में लगे हुए हैं. अपने इसी संकल्प को मजबूत करते हुए मान सरकार ने ऑपरेशन प्रहार-2 लॉन्च किया है. ये पंजाब सरकार का विशेष अभियान है, जो अपराध, गैंगस्टरवाद और नशे के खिलाफ सख्ती से खत्म करने में लगा है. 72 घंटे तक लगातार चलने वाला ये मिशन सीएम मान के नेतृत्व में चल रहा है.
ऐसे लगाम लगा रहे हैं अधिकारी
पंजाब पुलिस के चीफ डीजीपी गौरव यादव की अगुवाई में पंजाब पुलिस ने पूरे प्रदेश में एक साथ छापेमारी, नाकाबंदी और धरपकड़ तेज कर दी है. खुद सीएम इस अभियान की निगरानी कर रहे हैं. वहीं, पुलिस मुख्यालय के वरिष्ठ अधिकारी जिलों में जा-जाकर नजर बनाए हुए हैं. हाई-टेक नाके, बिना नंबर प्लेट वाहनों पर कार्रवाई और संदिग्ध इलाकों की घेराबंदी से अपराधी गतिविधियों पर लगाम कसी है.
इतने अपराधियों की हुई धरपकड़
इससे पहले, जनवरी में चलाए गए ऑपरेशन प्रहार के दौरान, 3,256 अपराधियों की गिरफ्तारी और बड़ी मात्रा में अवैध हथियारों की बरामदगी हुई थी. प्रहार-2 के तहत पिछले 20 दिनों में 17,603 छापेमारी करके 5,290 गैंगस्टर और उनके सहयोगियों को गिरफ्तार किया गया. 128 हथियार बरामद किए गए हैं और 344 घोषित भगोड़ों को पकड़ा है. नशे के खिलाफ युद्ध नशियां विरुद्ध अभियान भी तेजी से जारी है. मार्च 2025 से अब तक 48,167 नशा तस्करों की गिरफ्तारी 2149 किलो हेरोइन की बरामदगी और करोड़ों की ड्रग मनी जब्त की गई है.
समाज की भागीदारी जरूर
सरकार का कहना है कि ये अभियान सिर्फ कार्रवाई नहीं बल्कि अपराध की रोकथाम की ठोस नीति का हिस्सा है. सीएम ने जनता से हेल्पलाइन पर सूचना देने की अपील करते हुए कहा कि सुरक्षित पंजाब के निर्माण में समाज की भागीदारी जरूरी है.
/newsnation/media/agency_attachments/logo-webp.webp)
Follow Us