पंजाब सरकार आने वाली पीढ़ियों के लिए सांस्कृतिक विरासत को संभालने के लिए वचनबद्ध- सीएम मान

Punjab News: महाशिवरात्रि पर अरविंद केजरीवाल और भगवंत मान ने धूरी के श्री रणकेश्वर महादेव मंदिर में पूजा कर पंजाब व देश की खुशहाली की कामना की.

Punjab News: महाशिवरात्रि पर अरविंद केजरीवाल और भगवंत मान ने धूरी के श्री रणकेश्वर महादेव मंदिर में पूजा कर पंजाब व देश की खुशहाली की कामना की.

author-image
Yashodhan Sharma
New Update
Punjab AAP Celebrates Mahashivratri

Punjab AAP Celebrates Mahashivratri Photograph: (NN)

Punjab News: महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक Arvind Kejriwal और पंजाब के मुख्यमंत्री Bhagwant Mann ने धूरी के प्रसिद्ध श्री रणकेश्वर महादेव मंदिर में पूजा-अर्चना की. दोनों नेताओं ने मंदिर में माथा टेककर पंजाब और देश की शांति, खुशहाली और निरंतर प्रगति के लिए प्रार्थना की.

Advertisment

CM मान और अरविंद केजरीवाल ने दी शुभकामनाएं

अरविंद केजरीवाल ने कहा कि महाशिवरात्रि भारत की प्राचीन आध्यात्मिक परंपरा का प्रतीक है. उन्होंने कामना की कि भगवान शिव की कृपा सभी देशवासियों पर बनी रहे और देश तरक्की के रास्ते पर आगे बढ़ता रहे. मुख्यमंत्री भगवंत मान ने भी लोगों को महाशिवरात्रि की शुभकामनाएं दीं और कहा कि यह पर्व आस्था, श्रद्धा और आपसी भाईचारे का संदेश देता है.

महाभारत काल से जुड़ा है ये स्थान

दोनों नेताओं ने कहा कि श्री रणकेश्वर महादेव मंदिर मालवा क्षेत्र का एक प्रसिद्ध सिद्ध पीठ है. मान्यता है कि यह स्थान महाभारत काल से जुड़ा हुआ है. कहा जाता है कि अर्जुन ने यहां भगवान शिव को प्रसन्न करने के लिए कठोर तपस्या की थी, जिसके बाद भगवान शिव ने उन्हें दिव्य अस्त्र का वरदान दिया था. इस वजह से यह स्थान धार्मिक और ऐतिहासिक रूप से बेहद महत्वपूर्ण माना जाता है.

भारतीय संस्कृति से है इस पर्व का गहरा नाता

नेताओं ने कहा कि ऐसे पवित्र स्थान हमारी सांस्कृतिक और आध्यात्मिक विरासत का हिस्सा हैं. यहां सदियों से भक्ति और तपस्या की परंपरा चली आ रही है, जो आज भी लोगों को जोड़ती है. महाशिवरात्रि जैसे पर्व केवल धार्मिक आयोजन नहीं हैं, बल्कि हमारी सभ्यता और संस्कृति से गहराई से जुड़े हुए हैं.

धार्मिक जगहों को संरक्षित रखना जरूरी- सीएम मान

मुख्यमंत्री भगवंत मान ने कहा कि पंजाब सरकार राज्य की आध्यात्मिक और सांस्कृतिक विरासत को संभालने और आगे बढ़ाने के लिए प्रतिबद्ध है. उन्होंने बताया कि सरकार ने पहले श्री गुरु तेग बहादर जी के 350वें शहादत दिवस को भव्य तरीके से मनाया और अब श्री गुरु रविदास जी के 650वें प्रकाश पर्व को भी खास रूप में मनाने की तैयारी है. दोनों नेताओं ने कहा कि ऐसी ऐतिहासिक और धार्मिक जगहों को संरक्षित रखना जरूरी है, ताकि आने वाली पीढ़ियां अपनी समृद्ध विरासत से जुड़ी रहें.

यह भी पढ़ें: Punjab में 'युद्ध नशे विरुद्ध' अभियान ने एक साल में बदली तस्वीर, फरवरी 2026 तक 49,436 तस्करों की हुई गिरफ्तारी

punjab
Advertisment