राहुल ने कहा, अमरिंदर सिंह के सीएम बनते ही ड्रग्स रोकने के लिए कड़ा कानून लाएंगे

कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी पंजाब के जलालाबाद में चुनावी जनसभा को संबोधित करेंगे। जलालाबाद सीट काफी अहम है। यह उप मुख्यमंत्री सुखबीर सिंह बादल का चुनावी क्षेत्र है।

author-image
Jeevan Prakash
एडिट
New Update
राहुल ने कहा, अमरिंदर सिंह के सीएम बनते ही ड्रग्स रोकने के लिए कड़ा कानून लाएंगे

फाइल फोटो (Image Source- Gettyimages)

कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी पंजाब के जलालाबाद में चुनावी जनसभा को संबोधित कर रहे हैं। राहुल के साथ कांग्रेस के सीएम प्रत्याशी कैप्टन अमरिंदर सिंह और नवजोत सिंह सिद्धू मौजूद हैं। जलालाबाद सीट काफी अहम है। यह उप मुख्यमंत्री सुखबीर सिंह बादल का चुनावी क्षेत्र है। कांग्रेस ने इस सीट से लुधियाना से सांसद रवनीत सिंह बिट्टू को टिकट दिया है। वहीं आम आदमी पार्टी ने भी अपने स्टार चेहरे संगरूर से सांसद भगवंत मान को सुखबीर बादल और रवनीत सिंह बिट्टू के खिलाफ चुनाव मैदान में उतारा है।

Advertisment

राहुल जलालाबाद के बाद पंजाब के धूरी और फिल्लौर में चुनावी सभा करेंगे। कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी ने शुक्रवार को भी पंजाब में तीन रैलियों को संबोधित किया था। इस दौरान उनके निशाने पर बीजेपी-अकाली दल गठबंधन सरकार रही थी।

और पढ़ें: मजीठा रैली में राहुल ने कहा, अमरिंदर सिंह होंगे पंजाब के मुख्यमंत्री 

उन्होंने दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को भी आड़े हाथों लिया था। पंजाब में 4 फरवरी को राज्य की 117 विधानसभा सीटों पर चुनाव होना है जबकि चुनाव के नतीजे 11 मार्च को घोषित किये जाएंगे।

लाइव अपडेट्स:-

- अमरिंदर सिंह के सीएम बनते ही ड्रग्स रोकने के लिए कड़ा कानून लाएंगे: राहुल गांधी

- राहुल ने कहा, पंजाब में शराब का कमिशन बादल परिवार को दिया जाता है

- नवजोत सिंह सिद्धू ने कहा, बादल साहब हाथ जोड़ कर मुंह बना कर खड़े हो जाते हैं, 10 प्रतिशत सेवा और 90 प्रतिशत मेवा

और पढ़ें: पीएम मोदी ने कहा, सत्ता में आने के लिए कांग्रेस छटपटा रही है

Source : News Nation Bureau

jalalabad rahul gandhi congress punjab election 2017 navjot-singh-sidhu punjab
      
Advertisment