कांग्रेस दिल्ली में बैठे हाईकमान के इशारे पर नाचने वाली पार्टी: जरनैल सिंह

आम आदमी पार्टी(आप) पंजाब के प्रभारी जरनैल सिंह ने पंजाब कांग्रेस के नेता सुनील जाखड़ के मुख्यमंत्री वाले बयान पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि जाखड़ के बयान से यह साबित हो गया है कि कांग्रेस पार्टी दिल्ली में बैठे अपने हाईकमान सोनिया गांधी और राहुल गां

आम आदमी पार्टी(आप) पंजाब के प्रभारी जरनैल सिंह ने पंजाब कांग्रेस के नेता सुनील जाखड़ के मुख्यमंत्री वाले बयान पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि जाखड़ के बयान से यह साबित हो गया है कि कांग्रेस पार्टी दिल्ली में बैठे अपने हाईकमान सोनिया गांधी और राहुल गां

author-image
Mohit Sharma
New Update
AAP

AAP ( Photo Credit : News Nation)

आम आदमी पार्टी(आप) पंजाब के प्रभारी जरनैल सिंह ने पंजाब कांग्रेस के नेता सुनील जाखड़ के मुख्यमंत्री वाले बयान पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि जाखड़ के बयान से यह साबित हो गया है कि कांग्रेस पार्टी दिल्ली में बैठे अपने हाईकमान सोनिया गांधी और राहुल गांधी के ईशारे पर नाचने वाली पार्टी है. गांधी परिवार ने रिमोट कंट्रोल की तरह पंजाब की सरकार चलाने के लिए विधायक दल की सिफारिश के खिलाफ अपनी मनमर्जी से चरणजीत सिंह चन्नी को मुख्यमंत्री बनाया. बुधवार को पार्टी मुख्यालय में मीडिया को संबोधित करते हुए जरनैल सिंह ने सुनील जाखड़ के बयान, जिसमें उन्होंने कहा था कि कैप्टन अमरिंदर सिंह को मुख्यमंत्री पद से हटाने के बाद हुए विधायक दल की बैठक में जाखड़ के नाम पर 42 विधायकों ने सहमति जताई, उपमुख्यमंत्री सुखजिंदर सिंह रंधावा को 16, परनीत कौर को 12, नवजोत सिद्धू को 6 और मुख्यमंत्री चन्नी को मात्र दो विधायकों का समर्थन था, का हवाला देते हुए कहा कि कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी और राहुल गांधी ने अपने विधायकों की मर्जी के खिलाफ, सिर्फ अपनी संतुष्टि के लिए दो विधायकों के समर्थन वाले चरणजीत सिंह चन्नी को मुख्यमंत्री बना कर पंजाब की जनता पर थोप दिया.

Advertisment

उन्होंने कहा कि कांग्रेस के नेता आम आदमी पार्टी पर दिल्ली से चलने का आरोप लगाते हैं, जबकि असलियत यह है कांग्रेस पार्टी दिल्ली के इशारे पर चलती है. मुख्यमंत्री चन्नी इसका सबूत हैं. उन्होंने कहा कि भाजपा और कांग्रेस हाईकमान हर राज्यों में अपनी पसंद का मुख्यमंत्री बनाकर लोगों पर थोपते है, जबकि आम आदमी पार्टी ने देश के इतिहास में पहली बार पंजाब में अपना मुख्यमंत्री उम्मीदवार बनाने के लिए लोगों से राय ली और पंजाब के लोगों की पंसंद के अनुसार भगवंत मान को अपना मुख्यमंत्री चेहरा घोषित किया है.

जरनैल सिंह ने मुख्यमंत्री के लिए कांग्रेस के सर्वे पर कहा कि आम आदमी पार्टी के सर्वे पर कांग्रेस के नेता सवाल उठाते थें। अब वह खुद सर्वे करवा रहे हैं। कांग्रेस हर मामले में पहले सवाल करती है फिर आम आदमी पार्टी का नकल करती है। उन्होंने कहा कि अपने सर्वे में कांग्रेस तीन विकल्प दे रही है पहला चरणजीत सिंह चन्नी, दूसरा नवजोत सिद्धू और तीसरा इनमें से कोई नहीं। लेकिन हमने लोगों को अपनी पसंद का मुख्यमंत्री चुनने के लिए खुला विकल्प दिया था। दरअसल, कांग्रेस पार्टी हार के डर से बौखला गई है। हार के डर से ही मुख्यमंत्री चन्नी दो सीटों से चुनाव लड़ रहे हैं, लेकिन वे दोनों जगह से चुनाव हारेंगे। इस बार लोगों ने कांग्रेस को सबक सिखाने का मन बना लिया है। 20 फरवरी को पंजाब के लोग कांग्रेस की झूठ और लूट का जवाब देंगे।

Source : News Nation Bureau

Congress Party
      
Advertisment