/newsnation/media/post_attachments/images/2017/03/17/32-sidhu.jpg)
विधानसभा चुनावों से ठीक पहले बीजेपी छोड़ कांग्रेस का दामन थामने वाले पूर्व क्रिकेटर नवजोत सिंह सिद्धू ने कहा है कि वे TV नहीं छोड़ेंगे।
पंजाब कैबिनेट में बतौर मंत्री शुक्रवार को अपना कार्यभार संभालने पहुंचे सिद्धू ने कहा, 'जनता को सिद्धू के टीवी करने से ऐतराज नहीं तो बाकी लोगों को क्या ऐतराज है।' नवजोत सिंह ने कहा कि अगर लोगों को उनके टीवी पर आने से परेशानी होती तो वे उन्हें चुनाव इतनी बड़ी जीत नहीं दिलाते।
सिद्धू के मुताबिक, 'नवजोत सिंह सिद्धू के TV से अगर लोगों को ऐतराज होता तो मुझे 43 हजार से नहीं जीताते। अपना काम बतौर मंत्री पूरा करने के बाद शाम की फ्लाइट से मुंबई जाउंगा, अपनी शूटिंग करूंगा और फिर रात की 3 बजे की फ्लाइट से पंजाब वापिस आ जाउंगा और अपना सरकारी काम करूंगा। मेरे TV करने से किसी को क्या प्रॉब्लम है।'
पंजाब कैबिनेट में सिद्धू को स्थानीय प्रशासन और पर्यटन विभाग का प्रभार सौंपा गया है। साथ ही उन्हें कला-संस्कृति, पुरातत्व एवं संग्रहालयों की जिम्मेदारी भी दी गई है।
यह भी पढ़ें: अमरिंदर ने गृहमंत्रालय रखा अपने पास, सिद्धू को दिया स्थानीय प्रशासन
Source : News Nation Bureau