Punjab News: पंजाब में इन्वेस्टमेंट के लिए हिंदुजा ग्रुप ने दिखाई रुचि, युवाओं के लिए पैदा होंगे रोजगार के नए अवसर

Punjab News: मुख्यमंत्री भगवंत मान से मुलाकात के बाद हिंदुजा ग्रुप ने पंजाब में निवेश में रुचि दिखाई. राज्य को 1.5 लाख करोड़ रुपये के निवेश प्रस्ताव मिले हैं.

Punjab News: मुख्यमंत्री भगवंत मान से मुलाकात के बाद हिंदुजा ग्रुप ने पंजाब में निवेश में रुचि दिखाई. राज्य को 1.5 लाख करोड़ रुपये के निवेश प्रस्ताव मिले हैं.

author-image
Jalaj Kumar Mishra
New Update
Bhagwant mann

CM Bhagwant Mann

Punjab News: पंजाब को वैश्विक निवेश केंद्र के रूप में स्थापित करने के लिए मान सरकार लगातार काम रही है. इस बीच, मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने हिंदुजा ग्रुप के साथ विस्तार से चर्चा की. बैठक के बाद हिंदुजा ग्रुप ने पंजाब के निवेश को लेकर गहरी रुचि दिखाई. मुख्यमंत्री ने पंजाब को स्थिर, उद्योग अनुकूल और भविष्य के लिए तैयार बताया. उन्होंने कहा कि मार्च 2022 से अब तक राज्य को 1.5 लाख करोड़ रुपये के निवेश प्रस्ताव मिले हैं.

Advertisment

निवेश की अपार संभावनाएं

पंजाब के मुख्यमंत्री ने कहा कि पंजाब निवेश के लिए देश का सबसे पसंदीदा राज्य बन रहा है. यहां मजबूत बुनियादी ढांचा, अतिरिक्त बिजली, रेल और हवाई संपर्क, बेहतर सड़क, कारोबार करने में आसानी और कुशल मानव संसाधन जैसी सुविधाएं उपलब्ध हैं. सीएम ने कहा कि डिजिटल सेवाएं, इलेक्ट्रिक वाहन, नवीकरणीय ऊर्जा, साइबर सुरक्षा, स्वास्थ्य सेवा, रियल एस्टेट और फूड प्रोसेसिंग सहित अन्य क्षेत्रों में निवेश की अपार संभावनाएं हैं.

5.3 लाख से अधिक रोजगार सृजित होने की संभावनाएं

सीएम मान ने कहा कि पारंपरिक रूप से पंजाब देश की खाद्य सुरक्षा का आधार रहा है. अब ये फूड प्रोसेसिंग, टेक्सटाइल, ऑटो कंपोनेंट, पर्यटन और आईटी और पर्यटन जैसे क्षेत्रों में औद्योगिक पावरहाउस के रूप में उभर रहा है. उन्होंने कहा कि निवेश प्रस्तावों से 5.3 लाख से अधिक रोजगार सृजित होने की संभावनाएं हैं.

पंजाब को निवेश केंद्र बनाने की मंशा

सीएम ने मुंबई में आयोजित दो दिवसीय निवेश रोड शो का भी शुभारंभ किया. इसे मार्च 2026 में मोहाली में होने वाली ‘प्रोग्रेसिव पंजाब निवेशक सम्मेलन’ की तैयारी हिस्सा कहा जा रहा है. इस दौरान, कई प्रमुख कॉर्पोरेट समूहों के साथ उच्च स्तरीय बैठकें हुईं हैं. सीएम ने उद्योग जगत से अपील कि यही समय है पंजाब में निवेश बढ़ाने का, जिससे राज्य को उत्तरी भारत का अग्रणी निवेश केंद्र बनाया जा सके.

punjab
Advertisment