CM मान का फैसला- पंजाब पुलिस के शहीद जवानों के परिवारों को मिलेगी इतनी राशि

पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने बुधवार को बड़ा फैसला किया है. उन्होंने पंजाब पुलिस के शहीद जवानों के परिवारों को आर्थिक मदद देने का ऐलान किया है.

पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने बुधवार को बड़ा फैसला किया है. उन्होंने पंजाब पुलिस के शहीद जवानों के परिवारों को आर्थिक मदद देने का ऐलान किया है.

author-image
Deepak Pandey
एडिट
New Update
bhagwant maan

सीएम भगवंत मान( Photo Credit : फाइल फोटो)

पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान (CM Bhagwant Mann) ने बुधवार को बड़ा फैसला किया है. उन्होंने पंजाब पुलिस के शहीद जवानों के परिवारों को आर्थिक मदद देने का ऐलान किया है. पठानकोट में तिरंगा यात्रा के दौरान दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल ने लोगों से वादा किया था. इस पर भगवंत मान ने कहा कि पंजाब पुलिस में ड्यूटी के दौरान शहीद होने वाले पुलिसकर्मियों के परिवारों को एक करोड़ की राहत राशि मिलेगी. साथ ही उन्होंने पुलिस वेलफेयर फंड भी 10 करोड़ से बढ़ाकर 15 करोड़ किया है.

Advertisment

पंजाब पुलिस के डिजिटल प्लेटफॉर्म से सीएम भगवंत मान (CM Bhagwant Mann) ने पुलिसकर्मियों को संबोधित करते हुए ये बड़ा ऐलान किया है. उन्होंने अपने संबोधन में मुख्यमंत्री ने पुलिस कर्मियों को आश्वस्त किया है. उन्होंने कहा कि पंजाब पुलिस के काम में कोई दखलंदाजी नहीं होगी.

आपको बता दें कि इससे पहले सीएम भगवंत मान ने 1 जुलाई से 300 यूनिट बिजली मुफ्त देने की घोषणा की है. पंजाब सरकार के इस फैसले से राज्य के लगभग 73.80 लाख घरेलू उपभोक्ताओं में से लगभग 62.25 लाख, जिनकी खपत 300 यूनिट तक या उससे कम है, लाभान्वित होंगे. इस फैसले से राज्य पर प्रति वर्ष कुल सब्सिडी का बोझ 5500 करोड़ रुपये होगा. 

Source : News Nation Bureau

Punjab News Punjab CM Bhagwant Mann Bhagwant Mann CM Bhagwant Mann Punjab CM Policemen martyred on duty martyred policemen family will get get one crore
      
Advertisment