पंजाब की भगवंत सरकार ने सरकारी कर्मचारियों को दी नए साल की सौगात, DA में 4 फीसदी की बढ़ोतरी
इस दौरान कर्मचारियों के मामले पर विस्तार से चर्चा की गई. बैठक के बाद यह निणर्य लिया गया कि सरकारी कर्मचारियों का महंगाई भत्ता बढ़ाया जाए.
नई दिल्ली:
पंजाब सरकार ने अपने कर्मियो को नए साल की सौगात दी है. पंजाब में मान सरकार ने DA में 4 फीसदी की बढ़ोतरी का ऐलान किया है. इसे 1 दिसंबर 2023 से लागू किया जाएगा. पंजाब ने सीएम भगवंत मान ने एक्स के जरिए इसकी सूचना दी है. आज सीएम भगवंत मान की पंजाब स्टेट मिनिस्ट्रियल सर्विस यूनियन के प्रतिनिधियों के साथ बैठक हुई. इस दौरान कर्मचारियों के मामले पर विस्तार से चर्चा की गई. बैठक के बाद यह निणर्य लिया गया कि सरकारी कर्मचारियों का महंगाई भत्ता बढ़ाया जाए.
ਅੱਜ ਪੰਜਾਬ ਸਟੇਟ ਮਨਿਸਟ੍ਰੀਅਲ ਸਰਵਿਸ ਯੂਨੀਅਨ ਦੇ ਨੁਮਾਇੰਦਿਆਂ ਨਾਲ ਮੀਟਿੰਗ ਕੀਤੀ ਤੇ ਉਹਨਾਂ ਦੇ ਮਸਲਿਆਂ 'ਤੇ ਵਿਸਥਾਰ ਸਹਿਤ ਚਰਚਾ ਕੀਤੀ...
— Bhagwant Mann (@BhagwantMann) December 18, 2023
ਇੱਕ ਵੱਡੀ ਖੁਸ਼ਖ਼ਬਰੀ ਸਾਂਝੀ ਕਰ ਰਿਹਾ ਹਾਂ ਕਿ ਮੁਲਾਜ਼ਮਾਂ ਨੂੰ ਨਵੇਂ ਸਾਲ ਦਾ ਤੋਹਫਾ ਦੇਣ ਜਾ ਰਹੇ ਹਾਂ...DA 'ਚ 4 ਫੀਸਦੀ ਦਾ ਵਾਧਾ ਕੀਤਾ ਜਾਂਦਾ ਹੈ ਜੋ ਕਿ 1 ਦਸੰਬਰ 2023 ਤੋਂ ਲਾਗੂ ਮੰਨਿਆ…
इससे पहले पंजाब सरकार ने नई स्कीम की शुरुआत की थी.इस माह "भगवंत मान सरकार तुहाडे द्वार" योजना की शुरुआत हुई.इस योजना का लक्ष्य है कि लोगों को उनके घरों तक नागरिक-केंद्रित सेवाएं पहुंचना है.‘आप’ की पंजाब इकाई के मुख्य प्रवक्ता मालविंदर सिंह कांग के अनुसार, योजना के तहत लोगों को उनके घर 43 सेवाएं उपलब्ध होंगी.इसमें जन्म, विवाह, मृत्यु, आय, आवास, जाति, ग्रामीण क्षेत्र, सीमावर्ती क्षेत्र पिछड़ा क्षेत्र, पेंशन, बिजली बिल भुगतान और भू सीमांकन प्रमाण पत्र को शामिल किया गया है.
Don't Miss
वीडियो
IPL 2024
मनोरंजन
धर्म-कर्म
-
Pramanand Ji Maharaj: प्रेमानंद जी महाराज के इन विचारों से जीवन में आएगा बदलाव, मिलेगी कामयाबी
-
Shri Premanand ji Maharaj: मृत्यु से ठीक पहले इंसान के साथ क्या होता है? जानें प्रेमानंद जी महाराज से
-
Maa Laxmi Shubh Sanket: अगर आपको मिलते हैं ये 6 संकेत तो समझें मां लक्ष्मी का होने वाला है आगमन
-
May 2024 Vrat Tyohar List: मई में कब है अक्षय तृतीया और एकादशी? यहां देखें सभी व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट