अमृतसर: नशा तस्करों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, 7.5 किलो हेरोइन बरामद, 6 की गिरफ्तारी

पंजाब में नशे के खिलाफ मुहिम जारी है. यहां पर पुलिस कार्रवाई करते हुए सात किलो 508 ग्राम ड्रग को बरामद किया है. इस दौरान छह आरोपियों को पकड़ा गया है. 

पंजाब में नशे के खिलाफ मुहिम जारी है. यहां पर पुलिस कार्रवाई करते हुए सात किलो 508 ग्राम ड्रग को बरामद किया है. इस दौरान छह आरोपियों को पकड़ा गया है. 

author-image
Mohit Saxena
New Update
Delhi Delivery Boy Murder

crime

पंजाब में नशे के खिलाफ चल रही जंग में पुलिस बड़ी सफलता हाथ लगी है. अमृतसर ग्रामीण के थाना घरिंडा और थाना लोपोके पुलिस ने दो अलग-अलग मामलों में कार्रवाई करते हुए कुल सात किलो 508 ग्राम ड्रग को बरामद किया. इसके साथ ही ड्रग मनी और अन्य सामान समेत कुछ छह आरोपियों को पकड़ा गया है. मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, पुलिस को मिली ​गुप्त सूचना के आधार पर दिलबाग सिंह उर्फ जज, अर्शदीप सिंह उर्फ अर्श और सैमुअल मसीह उर्फ सैम ड्रग तस्करी में शामिल हैं. 

Advertisment

मोटरसाइकिल बरामद की गई है

इसकी सूचना मिलते ही पुलिस ने हरदो रतन धनोय साइड, धुसी में नाका लगाकर तीनों को पकड़ लिया. इनके पास से 5 किलो हेरोइन, 10 हजार रुपये की ड्रग मनी बरामद हुई है. इनके पास तीन मोबाइल फोन और एक मोटरसाइकिल बरामद की गई है. थाना लोपोके पुलिस को सूचना प्राप्त हुई थी कि जोगा सिंह, पंजाब सिंह और शरणजीत कौर पाकिस्तान से ड्रोन के जरिए ड्रग मंगवाने और बचने का काम कर रहे हैं. 

सड़क पर नाका लगाकर तीनों को पकड़ा 

मीडिया रिपोर्ट के आधार पर पुलिस ने गांव गगर मॉल से बच्चीविंड की ओर जाने वाली सड़क पर नाका लगाकर तीनों को पकड़ लिया. इनके पास से 2 किलो 508 ग्राम हेरोइन, 40,500 रुपए ड्रग मनी और एक मोटरसाइकिल बरामद हुई. पुलिस ने दोनों मामलों में गिरफ्तार आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है. जांच में सामने आया है कि उनके नेटवर्क में कितने लोग शामिल हैं. यह पता लगाया जा रहा है. इसमें अन्य की भागीदारी होने पर उस पर कड़ी कार्रवाई होगी. 

पुलिस इन तस्करों की काली कमाई से बनाई संपत्तियों की पहचान की है. इस दौरान कोई अन्य अवैध संपत्ति मिलती है तो उसे जब्त किया जाएगा. पुलिस के अनुसार, नशे के खिलाफ यह जंग जारी रहेगी. तस्करों को किसी भी कीमत पर छोड़ा नहीं जाएगा. उनके पूरे नेटवर्क को खत्म कर दिया जाएगा. यह कार्रवाई पंजाब में नशा तस्करी के खिलाफ जारी अभियान का भाग है. पुलिस लगातार ड्रग्स के खिलाफ खत्म कार्रवाई कर रही है. राज्य को नशामुक्त कराने की कोशिश हो रही है. 

Amritsar
Advertisment