अमरिंदर सिंह ने अरुण जेटली को अमृतसर से चुनाव लड़ने की दी चुनौती

पंजाब कांग्रे्स के अध्यक्ष कैप्टन अमरिंदर सिंह ने अरुण जेटली को चुनौती दी है कि वो अमृतसर में उपचुनाव लड़ कर दिखाएं। उम्होंने कहा कि चुनावी नतीजे को नोटबंदी पर जनमत-संग्रह माना जाएगा।

पंजाब कांग्रे्स के अध्यक्ष कैप्टन अमरिंदर सिंह ने अरुण जेटली को चुनौती दी है कि वो अमृतसर में उपचुनाव लड़ कर दिखाएं। उम्होंने कहा कि चुनावी नतीजे को नोटबंदी पर जनमत-संग्रह माना जाएगा।

author-image
pradeep tripathi
एडिट
New Update
अमरिंदर सिंह ने अरुण जेटली को अमृतसर से चुनाव लड़ने की दी चुनौती

पंजाब कांग्रे्स के अध्यक्ष कैप्टन अमरिंदर सिंह ने अरुण जेटली को चुनौती दी है कि वो अमृतसर में उपचुनाव लड़ कर दिखाएं। उम्होंने कहा कि चुनावी नतीजे को नोटबंदी पर जनमत-संग्रह माना जाएगा।

Advertisment

2014 के लोकसभा चुनाव में अमरिंदर सिंह ने अमृतसर सीट से जेटली को हराया था।

उन्होंने कहा कि 3 दिसंबर को कांग्रेस चुनाव समिति की बैठक में कांग्रेस के प्रत्याशियों की सूची को अंतिम रूप दिया जाएगा।

नवजोत सिंह सिद्धू पर पूछे जाने पर अमरिंदर सिंह ने कहा कि उन्हें उम्मीद है कि सिद्धू से जल्द ही मुलाकात होगी और पंजाब विधानसभा चुनावों में पार्टी के लिये महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे।

उन्होंने कहा कि नोटबंदी और सोने को लेकर जिस तरह के फैसले लिये जा रहे हैं वो नाज़ी शासन के दौर में हुआ करते थे।

कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी और कांग्रेस पार्टी के ट्विटर अकाउंट हैक किये जाने पर उन्होंने चिंता जाहिर की। उन्होंने कहा कि आम आदमी को फर्जीवाड़े से बचाने की ज़रूरत है। मोदी सरकार को ये फैसला लोगों को इस खतरे के सामने ला खड़ा किया है।

उन्होंने कहा, 'बिना तैयारी के जिस तरह से ये फैसला लिया गया है, उससे लोगों में भारी असंतोष है।' उन्होंने कहा कि चुनावों में पता चल जाएगा कि नोटबंदी के फैसले पर लोगों का कितना समर्थन है।

Source : News Nation Bureau

amarinder singh Arun Jaitley
      
Advertisment