AAP ने हरियाणा सरकार पर लगाए गंभीर आरोप, अनुराग ढांडा बोले-पंजाब में उन्हें नहीं मिल रहा कोई भाव

आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी अनुराग ढांडा ने हरियाणा सरकार पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने पंजाब में युवाओं की फर्जी जॉइनिंग करवाने को लेकर तीखा हमला बोला.

आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी अनुराग ढांडा ने हरियाणा सरकार पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने पंजाब में युवाओं की फर्जी जॉइनिंग करवाने को लेकर तीखा हमला बोला.

author-image
Mohit Saxena
New Update
aap

अनुराग ढांडा

आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी अनुराग ढांडा ने हरियाणा सरकार पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने पंजाब में युवाओं की फर्जी जॉइनिंग करवाने को लेकर तीखा हमला बोला. उन्होंने कहा कि यह बेहद शर्मनाक है  कि पंजाब में जमीन तैयार करने के लिए सरकार को हरियाणा से युवाओं को ले जाकर वहां पंजाब का युवा बताना पड़ा.

Advertisment

हरियाणा के युवाओं के साथ धोखा

अनुराग ढांडा ने मुख्यमंत्री नायब सिंह से सवाल किया वे किसे धोखा देने का प्रयास कर रहे हैं? उन्होंने कहा कि  एक तरफ हरियाणा सरकार युवाओं को रोजगार नहीं दे रही है और दूसरी ओर उन्हीं युवाओं का इस्तेमाल फर्जी इवेंट्स में कर रही है. यह न केवल हरियाणा के युवाओं के साथ धोखा है, बल्कि पंजाब के युवाओं का भी घोर तिरस्कार है.

लाठियां और गोलियां चलाई गईं

अनुराग ढांडा ने दावा किया कि पंजाब बाढ़ की त्रासदी झेल रहा था, तब केंद्र सरकार ने पंजाब की मदद करने के बजाय अफगानिस्तान को सहायता भेजी. किसान आंदोलन के दौरान साढ़े सात सौ किसानों की शहादत हुई, उन पर लाठियां और गोलियां चलाई गईं, जिसका गुस्सा आज भी पंजाब के लोगों में भरा हुआ है. पंजाब के लोग आज भी उन खौफनाक दिनों को भूले नहीं. 

उन्हें कोई भाव नहीं मिल रहा: ढांडा 

अनुराग ढांडा ने स्पष्ट किया कि कुलदीप और नसीब जैसे जिन युवाओं को सीएम ने खुद पटके पहनाकर जॉइनिंग कराई, वे सभी हरियाणा के रहने वाले हैं. उन्होंने कहा कि लड़के हरियाणा के, मुख्यमंत्री हरियाणा के, लेकिन ड्रामा पंजाब के प्लेटफॉर्म पर किया गया. यह दर्शाता है क्योंकि पंजाब में उन्हें कोई भाव नहीं मिल रहा है. वे जहां भी जाते हैं, उनका विरोध होता है.  

इस तरह के पॉलिटिकल स्टंट बंद करें

अनुराग ढांडा ने चेताया कि इस तरह के पॉलिटिकल स्टंट बंद करें. जनता अब जागरूक हो चुकी है. ऐसे हर फर्जीवाड़े का पर्दाफाश इसी तरह होता रहेगा. बेहतर होगा कि हरियाणा में सरकार परेशान लोगों को राहत देने   की कोशिश करे. ऐसा न हो पंजाब को हासिल करने के चक्कर में हरियाणा भी हाथ से निकल जाए.

AAM Admi Party AAP
Advertisment