‘सार्वजिनक किए जाएं भारत-अमेरिका डील का असली ड्राफ्ट’, समझौते को लेकर ‘आप’ ने किया सवाल

भारत-अमेरिका डील इन दिनों देश भर में सुर्खियों में छाई हुई है. डील को लेकर आम आदमी पार्टी ने सवाल किए हैं. उन्होंने इस डील का ड्राफ्ट शेयर करने के लिए कहा है.

भारत-अमेरिका डील इन दिनों देश भर में सुर्खियों में छाई हुई है. डील को लेकर आम आदमी पार्टी ने सवाल किए हैं. उन्होंने इस डील का ड्राफ्ट शेयर करने के लिए कहा है.

author-image
Jalaj Kumar Mishra
New Update
AAP Kuldeep Singh Dhaliwal Demands Real Draft of India-US Trade Deal

Kuldeep Singh Dhaliwal (X@@KuldeepSinghAAP)

भारत और अमेरिका के बीच हाल ही में एक ट्रेड डील हुई है, जिसके बाद से भारत दो पक्षों में बंट गया है. एक पक्ष है जो इस डील का समर्थन कर रहा है और इसे ऐतिहासिक बता रहा है तो वहीं एक पक्ष है जो डील को लेकर लगातार आक्रामक हैं. वे डील को लेकर कई सवाल पूछ रहे हैं. आसान भाषा में कहें तो भारत और अमेरिका के बीच हुई डील की वजह से सियासी घमासान छिड़ गया है. विपक्षी दल सरकार से इसको लेकर सवाल कर रहे हैं.

Advertisment

आम आदमी पार्टी ने पूछा सवाल

आम आदमी पार्टी यानी आप ने सरकार ने डील का असली ड्राफ्ट मांगा है. बुधवार को पार्टी की पंजाब ईकाई के प्रवक्ता और विधायक कुलदीप सिंह धालीवाल ने भारत-अमेरिका ट्रेड डील पर सवाल किया है. उन्होंने इस डील को किसानों के साथ गद्दारी कहा है. उन्होंने पंजाब भाजपा के अध्यक्ष सुनील जाखड़ से कहा कि वे इस डील का असली ड्राफ्ट सार्वजनिक करें. 

धालीवाल ने कहा कि ट्रंप प्रशासन पर भारतीय वस्तुओं पर टैरिफ बढ़ाकर 18 प्रतिशत कर दिया है. अमेरिकी किसान भारत में बिना किसी टैक्स के माल बेचेंगे और हमारे किसानों को 18 प्रतिशत टैक्स देकर अमेरिका में सामान बेचना होगा तो ये बराबरी कैसे हो गई. ये सौदा हमारे देश के हित में कैसे हो गया.

उन्होंने कहा कि इस डील की वजह से अमेरिका की लाल ज्वार भारतीय मंडियों में आ जाएगी तो पंजाब, उत्तर प्रदेश और महाराष्ट्र के मक्का, बाजरा और ज्वार उगाने वाले किसानों का क्या होगा. जीरो टैरिफ की वजह से कश्मीर और हिमाचल के सेब, बादाम और अखरोट उत्पादक भी सड़कों पर आ जाएंगे.

पंजाब भाजपा अध्यक्ष ने क्या कहा

पंजाब भाजपा के अध्यक्ष सुनील जाखड़ का कहना है कि इंडिया-अमेरिका ट्रेड डील पंजाब के किसान, मजदूर और इंडस्ट्री को ध्यान में रखकर किया गया है. उन्होंने इसके लिए भारत सरकार को बधाई दी. उन्होंने कहा कि भारत सरकार ने जिस प्रकार से इस मसले को सुलझाया है, विपक्ष के नेताओं को इसकी तारीफ करनी चाहिए. इस डील से बहुत सारे खतरे दूर हुए हैं. मैं पहले हिंदुस्तानी, फिर पंजाबी और फिर उसके बाद किसान हूं. अमेरिका जैसी सब्सिडी किसानों को देती है, उस वजह से हमारे किसानों में डर था लेकिन हर चीज पर हमारी सरकार ने पहरा दिया है. 

AAP
Advertisment