अरविंद केजरीवाल और संजय सिंह (फाइल फोटो)
पंजाब विधानसभा चुनाव में पहली बार हाथ आजमा रही आम आदमी पार्टी (आप) का एक फर्जी पत्र वायरल हो रहा है। जिसमें पंजाब के प्रभारी संजय सिंह ने अरविंद केजरीवाल को लिखा है, 'पंजाब में रैलियां कम कर दी जाएं। यहां के स्थानीय नेताओं को आगे कर दिया जाए। ऐसा करने से अगर पंजाब में हम सरकार बनाने में असफल रहते हैं तो आपका इस परिणाम से फासला बनाया जा सकता है। 2019 की रणनीति के लिए यह आवश्यक है।'
फर्जी पत्र के संबंध में आम आदमी पार्टी ने चुनाव आयोग में शिकायत दर्ज कराई है। आप ने फर्जी लेटर वायरल करने का आरोप कांग्रेस के प्रचार रणनीतिकार प्रशांत किशोर पर लगाया है। पार्टी ने चुनाव आयोग से इसकी शिकायत करते हुए पंजाब डीजीपी से आपराधिक मामला दर्ज करने की अनुशंसा की मांग की है।
फर्जी लेटर में संजय सिंह के हवाले से दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को लिखा गया है कि कांग्रेस 69 सीटों पर मजबूत है और 11 सीटों पर तेजी से मजबूती की ओर बढ़ रही है।
और पढ़ें: राजनीतिक पार्टियों में वीडियो वॉर शुरू
मेरे नाम का फ़र्ज़ी Letter बनाने वालों के ख़िलाफ़ EC को शिकायत किया। pic.twitter.com/64oaxpoMKh
— Sanjay Singh AAP (@SanjayAzadSln) January 24, 2017
Pic1- @SanjayAzadSln का फर्जी सिग्नेचर
Pic2- @SanjayAzadSln का असली सिग्नेचरप्रशांत किशोर का डर्टी ट्रिक डिपार्टमेंट सक्रिय है। pic.twitter.com/z98uXmZOAK
— Kumar Shashwat (@kumarshashwat97) January 24, 2017
The heat is on. Its AAP vs Prashant Kishor as well in the last leg https://t.co/GgKsAVHbGX
— Rohan Dua (@rohanduaTOI) January 24, 2017
आफ ने अपने बयान में कहा, 'पत्र दुर्भावनापूर्ण और काल्पनिक है।' पार्टी ने आरोप लगाया है कि पंजाब के मासूम वोटरों को भ्रमित करने के लिए यह विपक्षियों की करतूत हो सकती है।
Source : News Nation Bureau