घने कोहरे से पंजाब में हादसा, फाजिल्का में सड़क दुर्घटना में 13 शिक्षकों की मौत

पंजाब के फाजिल्का में हुई एक सड़क दुर्घटना में 13 लोगों की जान चली गई।

पंजाब के फाजिल्का में हुई एक सड़क दुर्घटना में 13 लोगों की जान चली गई।

author-image
Soumya Tiwari
एडिट
New Update
घने कोहरे से पंजाब में हादसा, फाजिल्का में सड़क दुर्घटना में 13 शिक्षकों की मौत

घने कोहरे से पंजाब में हादसा, फाजिल्का में सड़क दुर्घटना में 13 लोगों की मौत (PTI)

पंजाब के फाजिल्का में हुई एक सड़क दुर्घटना में 13 शिक्षकों  की जान चली गई। दो लोग गंभीर रुप से घायल हैं। हादसा घने कोहरे की वजह से हुआ। घटना के बाद ट्रक चालक व इसका क्लीनर फरार है।

Advertisment

फाजिल्का-फिरोजपुर मार्ग पर गांव चांदमारी के निकट एक ट्रक और क्रूजर वाहन की आमने-सामने की टक्कर हो गई। हादसे में मारे गए सभी लोग शिक्षक बताये जा रहे हैं और अपने स्कूल जा रहे थे। हादसा शुक्रवार सुबह करीब साढ़े आठ बजे हुआ। पुलिस के अनुसार, वाहन में 15 शिक्षक सवार थे, जो दक्षिण-पश्चिमी पंजाब के फाजिल्का और अबोहर से ताल्लुक रखते थे। 

यह भी पढ़ें- कोहरे से ट्रेन और फ्लाइट्स हुईं लेट, उत्तर प्रदेश में ठंड से 16 की मौत

बताया जाता है कि अबोहर क्षेत्र के विभिन्न स्कूलों के शिक्षक अपने स्कूल जा रहे थे। उसकी टक्कर सामने से आ रहे ट्रक से हो गई। इसके बाद लोग वहां पहुंचे और वाहन में फंसे लोगों को बाहर निकाला। हादसे में 13 लोगों की मौत हो गई। छह लोगों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई और सात ने अस्पताल में दम तोड़ दिया।

Source : News Nation Bureau

fazilka Fog punjab
Advertisment