/newsnation/media/post_attachments/images/2017/01/27/67-C3JaoayXUAEwGjI.jpg)
ट्रांसजेंडर्स को लेकर लोगों में फैली गलत धारणा को दूर करते हुए ओडिशा की राजधानी भुवनेश्वर में एक युवक ने ट्रांसजेंडर के साथ भारतीय रीति रिवाजों के साथ शादी रचाई। इस शादी के लिए उसने अपने परिवार वालों को भी मनाया। वासुदेव अपना दिल मेघा नाम की एक ट्रांसजेंडर पर दे बैठा और उससे शादी का फैसला भी कर लिया। हालांकि उन्हें इस रिश्ते के लिए समाज से लड़ना भी पड़ा।
सामाजिक रूप से सभी के सामने शादी के बंधन में बंधने के बाद ट्रांसजेंडर मेघा ने कहा,'लोगों का मानना है कि ट्रांसजेंडर शादी नहीं कर सकते मातृत्व का आनंद नहीं ले सकते हैं लेकिन मैं उन्हें गलत साबित कर रही हूं, हम भी महिलाएं हैं और सामान्य जीवन जीना चाहते हैं।'
Ppl think transgenders can’t get married or embrace motherhood,bt I’m proving them wrong;We too are women wanting to lead normal lives-Bride pic.twitter.com/FBonb6XopY
— ANI (@ANI_news) January 27, 2017
मेघा ने बताया कि उसने स्पेशल सर्जरी कराई है ताकि वह आने वाले समय में मां बन सके। वह अपनी आने वाली जिंदगी के लिए बेहद उत्साहित भी है।
तीन साल पहले ट्रांसजेंडर की नई पहचान देकर अदालत मे ऐतिहासिक फैसला सुनाया था। जिसका असर अब साफ दिख रहा है। ट्रांसजेंडर्स को सामान्य लोगों की तरह शिक्षा, रोजगार और समाज के अंदर जगह नहीं ंमिलती है। ऐसे में ये शादी के एक मिसाल है।